February 23, 2026 8:05 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

विधायक गोमती साय ने विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

पत्थलगांव – विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के समग्र विकास और जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से आज विधायक गोमती साय ने ग्राम देवरी, दोकड़ा, बांसबहार एवं छेराघोघरा में कई महत्वपूर्ण विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर ग्राम देवरी में देवरी से हाई स्कूल पहुंच मार्ग एवं दोकड़ा से कोरंगाबहला पहुंच मार्ग के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों, छात्रों एवं आमजनों की आवागमन की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही ग्राम बांसबहार एवं छेराघोघरा में मंच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इन मंचों के निर्माण से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन को सशक्त आधार मिलेगा और ग्रामीणों को एक साझा मंच उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में अपार उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। लोग लंबे समय से इन सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो अब साकार हो रही है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी, जिला पंचायत सदस्य हीरामती पैंकरा जी, मंडल अध्यक्ष रवि यादव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी जी, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button