Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...

चोंगरीबहार में निकली विशाल कलश यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, जगह-जगह विराजे मां भवानी, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे….

जशपुरनगर–/ नवरात्रि पर्व पर जिलेभर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में चोंगरीबहार में रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया।कलश यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और श्रद्धालु कलश सिर पर धारण कर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मां भवानी की झांकी सजाई गई थी, जहां श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी और माता रानी के जयकारे लगाए।चोंगरीबहार की गलियां भक्ति-संगीत, ढोल-नगाड़े और देवी गीतों से गूंज उठीं। इस अवसर पर कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी अधिक भक्तिमय बना दिया।श्रीमती कौशल्या साय ने माता रानी से प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और हर परिवार के मंगल की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि नवरात्रि जैसे पर्व हमें मातृ शक्ति की आराधना और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने का संदेश देते हैं।भव्य कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। पूरा क्षेत्र भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर नजर आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.