February 24, 2026 10:17 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

युवती को सुसाईड करने हेतु मजबूर करना आरोपी विवेकानंद साय को पड़ा महंगा, पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

आरोपी के प्रेम संबंध में शादी नहीं करने पर नाराज युवती ने आर्गेनो फास्फोरस कीटनाशक का सेवन कर ली

⏺️ थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम तेलाईन मेन रोड की घटना,

⏺️ आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 108 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज

जशपुर–/मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का प्रार्थी ने दिनांक 16.01.2025 को परिजनों के साथ आकर थाना में सूचना दिया कि इसके परिवार की एक लड़की दिनांक 15.01.2025 को दिन के लगभग 10 बजे खाता में केवाईसी कराने बैंक गई थी, जो देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी उसका मोबाईल नंबर भी स्वीच ऑफ आ रहा था।
➡️दूसरे दिन दिनांक 16.01.2025 को सूचना मिला कि उसके परिवार की युवती का शव एक खेत में पड़ा है, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इस पर मर्ग कायम कर जाॅंच विवेचना में लिया गया। जाॅंच में मृतिका द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करना पाया गया। बिसरा रिपोर्ट का वैज्ञानिक परीक्षण कराने पर मृतिका द्वारा आर्गेनो फास्फोरस कीटनाशक का सेवन करना पाया गया एवं मृत्यू सुसाईडल होना लेख किया गया है। गवाहों के कथन के आधार पर पाया गया कि आरोपी विवेकानंद से युवती प्रेम करती थी एवं उसके साथ शादी करना चाहती थी। अलग-अलग जाति का होने से आरोपी विवेकानंद साय द्वारा मृतिका को *”तेरे से शादी नहीं करूंगा, जाओ जो करना है कर लो, मरना है तो मर जाओ”* कहने पर वह मानसिक रूप से पीड़ित होकर आत्महत्या कर ली। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 108 बी.एन.एस. का साक्ष्य पाये जाने पर उसे दिनांक 04.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button