Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...

मुख्यमंत्री ने प्रतीक स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

जशपुर 22 अक्टूबर 25/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सपरिवार प्रतीक स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की और प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा एक पवित्र त्यौहार है इस दिन अन्नकूट की परंपरा निभाई जाती है।
एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो दीपावली के अगले दिन, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने की लीला की स्मृति में की जाती है।


उन्होंने कहा कि गोकुलवासियों को लगातार वर्षा और संकट का सामना करना पड़ा, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गांववासियों को शरण दी। जिससे आने वाले संकट को दूर किया जा सके।


इस दिन गोवर्धन का चित्र या प्रतीक बनाया जाता है। घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र या आकृति बनाई जाती है।
अन्नकूट के तहत
तरह-तरह के पकवान, सब्जियाँ, मिठाइयाँ बनाकर थाल में सजाए जाते हैं — इसे “अन्नकूट” कहा जाता है। भगवान कृष्ण की पूजा कर उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन
गायों की विशेष पूजा की जाती है । जिससे गोवंश के संरक्षण संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.