February 23, 2026 2:47 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
सरगुजा संभाग

नारायणपुर में मनाई गई सरदार पटेल की 150वीं जयंती-“रन फॉर यूनिटी”में गूंजे जयघोष,एकता का दिया संदेश –

 

नारायणपुर – देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर थाना नारायणपुर के द्वारा आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र छात्राओं ने  आयोजित ’रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को नारायणपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस थाना परिसर से हुआ, जहां थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे, शिक्षक और नागरिक इसमें शामिल हुए। जैसे ही दौड़ का शुभारंभ हुआ, प्रतिभागियों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत, “जय सरदार पटेल” और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

रन फॉर यूनिटी का कारवां जय स्तम्भ चौक से रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों अटल चौराहा, बस स्टैंड रोड होते हुए स्कूल परिसर तक पहुंचा। यहां अधिकारियों और प्रतिभागियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया।

थाना नारायणपुर के द्वारा स्कूल में कराई गई प्रतियोगिता –

जयंती समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी के मार्ग दर्शन में विभिन्न कार्यक्रम जैसे रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन  विद्यालय में किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु.अन्नया नायक,द्वितीय ऋतिक राम,तृतीयआसुदेव राम चित्रकला में अभय महतो-प्रथम,कुमारी जयंती बाई-द्वितीय, शिवप्रसाद बैगा-तीसरा स्थान प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता में संगम भगत-प्रथम चंचल प्रजापति-द्वितीय कु.मीना प्रजापति-तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

सरदार पटेल जयंती पर थाना परिसर में पौधा रोपण –

शुक्रवार को भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पौधा रोपण का कार्य किया गया, जयंती समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे मानव श्रृंखला बनाकर हुई। ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में भारी संख्या में  लोगों ने भाग लिया।इसी क्रम में, नारायणपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी श्री कश्यप, हवलदार पुरन पटेल, भाजपा के  गोपाल यादव,ग्रामीण युवा मंडल उपाध्यक्ष  तुलेश्वर यादव,यशवंत यादव  समस्त थाना स्टाफ के साथ वृक्षारोपण किया।

प्रभारी ने दिलाई राष्टीय एकता दिवस की शपथ –

राष्ट्रीय एकता दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी ने  राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के अमूल्य योगदान को नमन किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button