February 23, 2026 2:29 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
सरगुजा संभाग

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एड्स जागरूकता पर एक दिवसीय अभियान आयोजित

जशपुरनगर – स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर नगर में आज एड्स जागरूकता पर एक दिवसीय अभियान का आयोजन यूनिसेफ के संगठन व्यवस्था में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य  विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय रक्षित एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन तिग्गा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे प्राचार्य विनोद गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आज के कार्यक्रम की आवश्यकता और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। जशपुर जिला एड्स के मामले में संवेदनशील जिला है तथा इसका बचाव का एकमात्र उपाय है युवाओ के मध्य जागरूक अभियान चलाया जाएं। डॉ. विजय रक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि एड्स के प्रति समाज में आज भी कई भ्रांतियाँ व्याप्त हैं, जिन्हें दूर करने के लिए जानकारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी इस विषय में जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने जागरूकता अभियान के संबंध में बताया कि प्रारम्भ में ही कहा ” डरना नहीं समझना होगा,खूले तौर पर कहना होगा, बिना झिझक के सूनना होगा,तभी एड्स से बचना होगा।”
विषय विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन तिग्गा ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के कारण, संक्रमण के मार्ग, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एड्स का संक्रमण केवल असावधानी और जानकारी की कमी से होता है, इसलिए इससे डरने की नहीं बल्कि समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एड्स जागरूकता के संबंध में स्वरचित गीत भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा “एड्स से डर नहीं, जागरूकता जरूरी है” जैसे नारे लगाए गए ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जयेश सौरभ टोपनो ने किया तथा आभार व्यक्त किया शिक्षक महेश गुप्ता ने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button