February 22, 2026 11:42 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
सरगुजा संभाग

कलेक्टर रोहित व्यास ने एनकोर्ड के कार्यों की समीक्षा

# अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर कार्यवाही के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 31 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने जिले में कोटपा एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सफेमा के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ कार्यवाही की जानकारी ली और गांजा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। कलेक्टर श्री व्यास ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ नियमों के तहत कार्यवाही सतत रूप से जारी करने को कहा। साथ ही उन्होंने जिले के सभी ढाबों एवं होटलों का नियमित निरीक्षण करने और और किसी भी स्थान पर मादक पदार्थों की बिक्री पाए जाने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button