February 23, 2026 8:28 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
सरगुजा संभाग

शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए दिए गए किट का बेहतर उपयोग करें – कलेक्टर

जिले के 50 प्राथमिक स्कूल में टीवी सेट और सामग्री दिया गया

# कलेक्टर ने कुनकुरी में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम की ली जानकारी

 

जशपुर 24 जुलाई 25/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को कुनकुरी विकास खंड के प्राथमिक स्कूल में संपर्क स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और शिक्षकों को अच्छे से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान प्राथमिक स्कूल बगिया से 28 जून को प्रारंभ किए गए ‘संपर्क स्मार्ट स्कूल – स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम की अगली कड़ी में कलेक्टर ने शिक्षकों से संवाद करते हुए स्मार्ट टीवी, संपर्क स्मार्ट डिवाइस एवं गणित और अंग्रेज़ी की टीएलएम किट के शैक्षणिक उपयोग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संपर्क दीदी की आवाज़ में प्रस्तुत कहानियाँ और कविताएँ भी सुनीं, और इस अभिनव शिक्षण पद्धति की सराहना की।

कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी 50 चयनित शालाओं में स्मार्ट टीवी स्थापित किए जा चुके हैं और गणित एवं अंग्रेज़ी किट का वितरण शिक्षक प्रशिक्षण उपरांत किया जा रहा है। साथ ही संपर्क स्मार्ट डिवाइस भी सभी स्कूलों तक पहुँचा दी गई है।

कलेक्टर ने शिक्षकों को बताया कि यह मुख्यमंत्री की विशेष रुचि वाला कार्यक्रम है और इसमें प्रयुक्त तकनीक व सामग्री बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को नया आयाम देंगी। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस नवाचार का भरपूर उपयोग करते हुए कक्षा-कक्ष को प्रेरक और परिणामकारी बनाएं। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला बंदरचुआं, कुनकुरी प्राथमिक स्कूल, प्राथमिक स्कूल गौरीटोला, बगिया प्राथमिक स्कूल, सहित अन्य स्कूलों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण लेने का प्रमाण पत्र भी वितरण किए।

कलेक्टर ने जशपुर जिले के सभी शिक्षकों की सहभागिता और प्रतिबद्धता की भी सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button