February 23, 2026 11:41 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

मुख्यमंत्री ने कक्षा 10 वीं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नमन खुंटिया से मोबाइल से बात कर दी बधाई और शुभकामनाएं

भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं नमन

जशपुरनगर, 7 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कक्षा 10 वीं में 99.17 प्रतिशत् के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जशपुर के नमन खुंटिया से मोबाइल पर बात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने नमन से पूछा कि क्या उसे उम्मीद थी कि वे टॉप पर आयेंगे और वे आगे क्या करना चाहते हैं। शुभम ने बताया कि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। नमन ने बताया कि उनकी गणित विषय में रुचि है और वे आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने नमन की इस उपलब्धि के लिए उनके माता- पिता को भी बधाई दी। पत्थलगांव के रहने वाले नमन के पिता अर्जुन यादव दुकान चलाते हैं। उनके पिता और माता श्रीमती हरावती यादव ने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत प्रसन्न है।
मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं का परिणाम जारी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों और गुरूजनों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button