February 24, 2026 2:12 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव, पार्षद प्रभा शर्मा ने बच्चों को दी प्रेरणा –

 

जशपुरनगर – नगरपालिका क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मनंद शासकीय उत्कृष्ट नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद श्रीमती प्रभा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
उन्होंने स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की बुनियाद है, और प्रत्येक बच्चे को इसका लाभ पूरी तरह उठाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अध्ययन करने की अपील की, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर और संस्कारी नागरिक बन सकें।
उन्होंने इस अवसर पर अपनी व्यक्तिगत यात्रा भी साझा की। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। आगे चलकर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में योगदान दिया। वर्तमान में वे वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद के रूप में सामाजिक सरोकारों में सक्रिय हैं।
भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “यह विद्यालय मेरे जीवन का आधार है, जहां से मैंने अक्षरज्ञान पाया और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया। आज इसी स्थान पर बच्चों को प्रोत्साहित करने का अवसर मेरे लिए गर्व और भावुकता का विषय है।”
कार्यक्रम में संकुल प्रभारी श्रीमती ज्योति सिन्हा, श्रीमती मंजू मिश्रा, श्रीमती मिश्रा मैडम और विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित अभिभावकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button