March 3, 2026 7:48 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
सरगुजा संभाग

बागबहार ग्राम सभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मामला

बज बजाती नाली में पाइपलाइन बिछाकर किया जा रहा पानी सप्लाई

ग्राम सभा में आम जनता ने मचाया बवाल

बागबहार— त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद आज ग्राम पंचायत में नवीन कार्यकाल का प्रथम ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में आम जन जुड़कर अपने वार्ड व निजी समस्याओं हेतु आवेदन प्रस्तुत किया तथा संभावित निराकरण भी हुआ। इसी तारतम्य में आज जशपुर जिले के बागबहार ग्राम पंचायत में प्रथम ग्राम सभा का आयोजन किया गया जहां आमजन पंचायत पहुंचकर अपनी समस्याओं को अवगत कराया इसी बीच ग्राम पंचायत बागबहार के वार्ड क्रमांक 8 व 9 में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत बिछाए गए पाइपलाइन जो की पूर्व में बने बजबजाती नाली में पाइपलाइन बिछाया गया है तथा पानी के साथ नाली की गंदगी भी परोसा जा रहा है जिस मामले को लेकर जनता उग्र होकर ग्राम सभा में हंगामा मचाया और पाइपलाइन को त्वरित हटाने की मांग किए हैं ।ग्रामीणों ने ठेकेदार के ऊपर रुपया बचाने व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग किए हैं साथ ही ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन सप्लाई में भेदभाव की नीति अपने जाने का आरोप लगाया है। आम जनता पेयजल समस्या हेतु ग्राम पंचायत को अवगत कराते हुए त्वरित निराकरण करने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील किए हैं ।ग्राम सभा के दौरान बिजली, पानी ,नाली निर्माण की मांग ग्राम वासियों द्वारा की गई है साथ ही जल संरक्षण संकल्प ग्राम सभा के माध्यम से लिया गया है। इस अवसर पर ग्राम सभा अध्यक्ष रवि शंकर पैंकरा,जनपद सदस्य कलम विश्वकर्मा, उप सरपंच भूपेंद्र जायसवाल, पंच प्रीतम शर्मा, संतोष सोनी, मीरा सनमानी, सुनील एक्का, मीरा सनमानी, टेशमीरा चौहान, ग्रामीणजन चंद्रचूर्ण बंजारा, राकेश अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, शिवानंद सोनी,पवन मिश्रा,संजय भगत,अजीत सारथी,सुमन पैंकरा,सचिव सदानंद चौहान सहित ग्रामीण जन शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button