February 23, 2026 6:44 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

सड़कों पर सुरक्षित परिवहन के लिए सीटबेल्ट एवं हेलमेट पहनने लोगों को करें जागरूक- कलेक्टर

सड़कों को सुरक्षित बनाने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में किया जाएगा सुधार

*कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन*

 

*जशपुर, 22 अप्रैल 2025/* जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सड़कों को सुरक्षित बनाने कलेक्टर ने जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने एवं चारपहिया वाहन चालकों हेतु सीटबेल्ट एवं दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाने हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए जिला कार्यालय, पुलिस कार्यालय समेत सभी शासकीय कार्यालयों एवं विभागों में बिना हेलमेट आने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटना हर रोज नहीं होती बल्कि एक दिन किसी के साथ ऐसी घटना होती है और घटना में घायल व्यक्ति के साथ परिवार के लोगों का जीवन प्रभावित हो जाता है, इसलिए अपने साथ साथ प्रियजनों के हित के लिए हेलमेट एवं सीटबेल्ट पहनने के लिए लोगों को प्रेरित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापक स्तर पर अभियान चला कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके तहत जिले के सभी दुर्घटना संभाव्य क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा करते हुए दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर उनका सुधार करने के निर्देश दिए गए। जिसमें बगीचा-पत्थलगांव मार्ग, चरईडांड-बगीचा मार्ग, कुनकुरी से तपकरा मार्ग, फरसाबहार से पंडरीपानी मार्ग, कांसाबेल से बगीचा मार्ग, बेंदीनाला, गम्हरिया, बालाछापर, चरईडांड, सलियाटोली, काईकछार, लोरोघाट, पतराटोली, जरिया, केरसई, सिंगीबहार, साजबहार, मुंडापारा, कोतबा, तुमला, झांपीदरहा, रायकेरा चौक आदि में सड़क सुरक्षा हेतु रोड साइन बोर्ड, रम्बल स्ट्रीप, स्टॉपर, क्रेस बैरियर, लाइटिंग, रेडियम स्ट्रीप, बस स्टॉप लाइन, कैट्सआई आदि लगाने के निर्देश दिए गए ।

कलेक्टर ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, हेलमेट ना पहनने, सीटबेल्ट ना लगाने, ओवर स्पीडिंग करने वालों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटना में लोगों की सहायता के लिए सड़क किनारे बसे ग्रामों में युवाओं को सड़क सुरक्षा मित्र एवं स्वयंसेवक के रूप में जोड़ते हुए उनका चिन्हांकन कर उन्हें प्राथमिक उपचार, सीपीआर एवं अन्य आपातकालीन चिकित्सा का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम, एसडीओपी, जिला परिवहन विभाग के अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button