February 23, 2026 8:26 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
सरगुजा संभाग

बागबहार के कुकरगांव में बड़ा हादसा: खेत में मेढ़ चढ़ाते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

# इंजन के नीचे दबने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत,चालक फरार,पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश*

​कोतबा:- जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकरगांव में रविवार की शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ खेत की जुताई करने के बाद मेढ़ पर चढ़ाते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से चालक फरार बताया जा रहा है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना आज शाम लगभग 5 बजे की है। ग्राम कुकरगांव में खेत जुताई का कार्य चल रहा था। काम खत्म होने के बाद जब ट्रैक्टर को खेत की मेढ़ (धरसा) पर चढ़ाया जा रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की तरफ पलट गया। इस दौरान वहां मौजूद संतराम नाग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और भारी-भरकम इंजन के नीचे दब गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

*हादसे के बाद चालक फरार*

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ट्रैक्टर पलटा, चालक घबराकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन ट्रैक्टर भारी होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

*​पुलिस ने शुरू की जांच*

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना तत्काल बागबहार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है, साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ​इस आकस्मिक दुर्घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे कुकरगांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button