April 4, 2026 9:06 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
सरगुजा संभाग

गणतंत्र दिवस समारोह में विभागीय झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र आदिवासी विकास विभाग की झांकी को प्रथम स्थान, जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया सशक्त संदेश

 

एमसीबी/26 जनवरी 2026/ जिले में आयोजित 77 वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित भव्य, सुसज्जित एवं संदेशात्मक विभागीय झांकियां आमजन के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित आमाखेरवा ग्राउंड में आयोजित इस गरिमामय समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह की गरिमामय उपस्थिति रहे, जबकि कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत झांकियों के माध्यम से शासन की विकासोन्मुखी नीतियों, समावेशी विकास की अवधारणा तथा सामाजिक सरोकारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। झांकियों में ग्रामीण विकास, पंचायत व्यवस्था, आदिवासी उत्थान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि विकास एवं सामाजिक कल्याण से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों को सजीव, रचनात्मक एवं प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। आकर्षक साज-सज्जा, जीवंत दृश्यों और संदेशात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह प्रदर्शित किया गया कि शासन की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित की जा रही हैं।

झांकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए आदिवासी विकास विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रस्तुत इस झांकी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के माध्यम से उनके जल, जंगल और जमीन की रक्षा के विचारों को सशक्त संदेश के रूप में दर्शाया गया। विभिन्न विभागों की झांकियों के मध्य आदिवासी विकास विभाग की यह प्रस्तुति अपनी सशक्त विषयवस्तु, प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति एवं भावनात्मक प्रभाव के कारण दर्शकों के साथ-साथ निर्णायकों का भी विशेष ध्यान आकर्षित करने में सफल रही।

आदिवासी विकास विभाग की भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित झांकी में 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश शासन एवं जमींदारी शोषण के विरुद्ध उनके साहसी ‘उलगुलान’ (महान क्रांति) आंदोलन को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। झांकी के माध्यम से जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी गौरव, संस्कृति एवं परंपराओं को तीर-कमान जैसे प्रतीकों के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विभाग प्रमुख सुश्री अंकिता मरकाम के नेतृत्व में कार्यालयीन कर्मचारी संदीप कुमार सिंह, अतुल गुप्ता, छात्रावास अधीक्षक आज्ञा प्रताप, दिनेश कुमार एवं कन्हैया लाल द्वारा झांकी निर्माण में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान दिया गया। झांकी के माध्यम से आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास से जुड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायकों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।

झांकी प्रतियोगिता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (जिला पंचायत) की झांकी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जिसमें ग्रामीण अधोसंरचना, आवास, स्वच्छता, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कृषि विभाग की संयुक्त झांकी को तृतीय स्थान प्रदान किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान, बाल कल्याण एवं कृषि उन्नयन से संबंधित योजनाओं का सशक्त संदेश दिया गया।झांकी प्रतियोगिता के विजेता विभागों को मुख्य अतिथि द्वारा कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह की उपस्थिति में स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की विभागीय झांकियां शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, जनजागरूकता बढ़ाने तथा जनभागीदारी को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button