March 2, 2026 1:23 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
सरगुजा संभाग

➡️ धार्मिक भावनाएं को ठेस पहुंचाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

➡️ मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रेंगोला का

➡️ प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी गोपाल राम के विरुद्ध थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 221/15 व बी एन एस की धारा 196(1) व 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध
➡️ आरोपी ने मंदिर समिति की व्हाट्स एप ग्रुप में की थी, देवी दुर्गा व हिन्दू धर्म के ऊपर अभद्र टिप्पणी, पहुंचाया था धार्मिक भावनाओं को ठेस
➡️ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी किया, जप्त
➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी गोपाल राम उम्र 50 वर्ष निवासी रेंगोला, थाना बगीचा, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़।

जशपुर–/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि
दिनांक 28/09/25 को नाम प्रार्थी उत्तम कुमार गुप्ता, जो कि बजरंग दल महादेव डांड का कार्यकर्ता है, अपने अन्य बजरंग दल व मंदिर समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित होकर थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके मंदिर समिति के whatsapp ग्रुप में आरोपी गोपाल राम उम्र 50 वर्ष निवासी रेंगोला के द्वारा देवी दुर्गा तथा ब्राह्मण एवं हिंदू धर्म के उपर अशोभनीय तथा अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया है,जिससे कि हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तथा समस्त बजरंग दल एवं हिंदू धर्म के जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा है जिससे आरोपी के विरुद्ध भयंकर जनाक्रोश है ।
➡️ रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना बगीचा में तत्काल आरोपी गोपाल राम के विरुद्ध बी एन एस की धारा 196(1) व 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
➡️ साथ ही मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया , मामला की संवेदनशीलता को देखते हुए ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी बगीचा को निर्देशित किया ।
➡️जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल राम को ग्राम रेंगोला से हिरासत में लेकर लाया गया।
➡️पूछताछ करने पर आरोपी गोपाल राम के द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया । पुलिस ने आरोपी गोपाल राम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया है।
➡️आरोपी गोपाल राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, आरक्षक मुकेश पांडे व रमेश गृही की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button