Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain News: उज्जैन की 18 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलाइजेशन, 'ज्ञान भारतम' के तहत बड़ी प... Chambal River News: चंबल नदी में छोड़े गए 83 कछुए, उसैद घाट की हेचरी में हुआ था जन्म Bhind News: पीएम मोदी की अपील बेअसर? भाजपा नेता 120 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भिंड MP Congress Talent Hunt: एमपी कांग्रेस में अनुसंधानकर्ताओं की भर्ती, जीतू पटवारी ने खुद लिए साक्षात्... शिप्रा शुद्धिकरण: उज्जैन के आला अधिकारियों ने बस और पैदल किया 29 किमी घाटों का निरीक्षण, 140 सड़कें ... Bhopal News: बावड़िया कलां में नाले पर अवैध निर्माण ढहाने का आदेश, NGT ने कलेक्टर को दिया 3 महीने का... Dewas News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 श्रमिकों की मौत, 23 से ज्यादा गंभीर घायल Shivpuri News: शिवपुरी में बुजुर्ग ने जिंदा रहते हुए ही की अपनी 'तेरहवीं' की तैयारी, कार्ड देख हैरान... Virat Kohli Century: "एक दिन सब खत्म हो जाएगा..." केकेआर को हराने के बाद क्यों भावुक हुए विराट? Peddi Movie Update: राम चरण की 'पेड्डी' का बड़ा धमाका, KGF मेकर्स संभालेंगे ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन

Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा; हाई कोर्ट से संपर्क करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनर किलिंग की आशंका जाहिर करने वाले एक कपल की याचिका को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से साफ इंकार कर दिया है. इसके साथ ही उन्हें तत्काल राहत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट जाने की सलाह दी. यह फैसला सीजेआई की बेंच ने सुनाया है.

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की सुनवाई को लेकर कहा कि ऐसे मामलों में हाई कोर्ट सबसे उपयुक्त मंच है. इसके साथ ही पीड़ित वहां सुरक्षा के लिए गुहार लगा सकते हैं. वहां आसानी से आपकी बात को सुना जा सकता है.

सुनवाई के दौरान कपल ने क्या दी दलील?

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कपल के वकील ने अदालत को बताया कि दोनों को अपने परिवार से गंभीर धमकियां मिल रही हैं. इसके साथ ही उन्हें फांसी पर लटकाने की धमकियां दी जा रही हैं. यह एक बार नहीं बल्कि बार-बार दी जा रही हैं. इसके साथ ही यह आरोप लगाया गया कि नई दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में पुलिस ने दोनों को हिरासत में भी लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जीवन का अधिकार सर्वोपरि है और ऐसे मामलों में किसी भी हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है. अदालत ने यह भी कहा कि यदि हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं होती, तो याचिकाकर्ता दोबारा सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं. बेंच ने इस मामले की सुनवाई के दौरान यह संकेत दिया कि भविष्य में ऐसे मामलों में जरूरत पड़ने पर दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सीधे सुनवाई करने से इनकार करते हुए कपल को पहले हाई कोर्ट जाने का रास्ता दिखाया, साथ ही यह भी साफ किया कि ऐसे मामलों में अदालतें जीवन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. मतलब साफ है कि अब कपल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.