March 23, 2026 2:27 pm
ब्रेकिंग
मुकेश अंबानी की Jio का 'महा-धमाका'! Airtel और Vi के उड़े होश; पेश किया ऐसा प्लान कि देखते रह गए दिग्... Vastu Tips for Women: महिलाओं के इन कामों से घर में आता है दुर्भाग्य, लक्ष्मी जी छोड़ देती हैं साथ; ज... पार्लर का खर्चा बचाएं! घर पर बनाएं ये 'मैजिकल' हेयर जेल, रूखे-बेजान बाल भी बनेंगे रेशम से मुलायम और ... Raebareli Crime News: रायबरेली में मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर का हमला, परिवार के 6 लोग घायल; ढाबा ... West Bengal Election 2026: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा रोकने को आयोग सख्त, 15 जून तक तैनात रहेगी सेंट्... Patna Metro Phase 2 Inauguration: पटना मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन कब? आ गई डेट; बेली रोड से बैरि... उन्नाव में 'काल' बनी ड्राइवर की एक झपकी! डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 महिला की मौत, 22 या... Lucknow Builder Honeytrap Case: लखनऊ के बिल्डर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस, पीड़िता से मांगी 5 लाख ... Sanjay Nishad News: क्या BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद? गोरखपुर में छलके आंसू, सपा-बसपा पर निशाना औ... Gorakhpur Religious Conversion: गोरखपुर में अवैध धर्मांतरण का गिरोह पकड़ा गया, 4 अरेस्ट; अंधविश्वास ...
सरगुजा संभाग

अपार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली के बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए दिए टिप्स

कुनकुरी:- विकास खंड कुनकुरी के प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में नर्सिंग कर रही छात्राओं ने विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, उसके पश्चात नर्सिंग स्टूडेंट्स ने प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लीं, तत्पश्चात बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए :-
1.पौष्टिक भोजन: फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन के लिए दाल, अंण्डे और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार खाएं। घर का बना हुआ भोजन खांए और जंक फूड खाने से बचें।
2.नियमित शारीरिक गतिविधि: हर दिन कम से कम 30 मिनट गतिविधि करें। इसमें दौड़ना, कूदना, नाचना, रस्सी कूद,साइकिल चलाना या कोई भी शारीरिक खेल खेलना शामिल हो सकता है।
3.पर्याप्त नींद: समय पर सोएं तथा हर रात पर्याप्त और गुणवत्ता वाली नींद लें , नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
4.स्वच्छता का ध्यान: प्रतिदिन स्नान करें तथा नियमित रूप से हाथ धोएं जैसे खाना – खाने से पहले और शौच के बाद। अपने आंख, कान, नाखून एवं बालों की सफाई पर भी ध्यान दें क्योंकि व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने से संक्रमण से बचाव होता है।
5.खूब पानी पीएं:- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं ताकि शरीर में पाचन क्रिया अच्छे से हो।
6. आयरन एवं कृमि नाशक दवा का सेवन : प्रत्येक मंगलवार को आयरन की दवा लें तथा प्रति वर्ष कृमि नाशक मीठी दवा का सेवन करें ।
7.तनाव प्रबंधन: तनाव कम करने के लिए ध्यान, योग , एवं व्यायाम के साथ अपनी भावनाओं को माता – पिता, शिक्षकों एवं मित्रों के साथ व्यक्त करें।
8.सकारात्मक सामाजिक मेलजोल: परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं और उनसे नैतिक मूल्यों पर चर्चा करें।
9.स्क्रीन टाइम सीमित करें: टीवी और मोबाइल पर बिताए जाने वाले समय को कम करें और इसके बजाय खिलौने बनाने, पेंटिंग जैसे रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें।
कक्षा 04 की छात्रा अमृता ने विद्यालय में बनाए गए धड़कन सुनने के यंत्र से नर्सिंग स्टूडेंट्स को अपना धड़कन सुनाया, उसके पश्चात कक्षा 5 की छात्रा शबनम ने नर्सिंग स्टूडेंट्स से पूछा कि आप नर्स क्यों बनना चाहते हैं? इस प्रश्न का उत्तर देते हुए नर्सिंग की एक छात्रा ने कहा कि हम सभी स्वास्थ्य सेवा से जुड़कर समाज और देश की सेवा करना चाहते हैं ताकि हमारा देश और समृद्ध और सशक्त बने।प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों के पूर्ण और स्वस्थ विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि स्वस्थ बच्चे ही अच्छी तरह सीख पाते हैं और शिक्षित बच्चे बेहतर स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, जिससे उनके भविष्य और समग्र कल्याण में सुधार होता है. स्वास्थ्य और शिक्षा के बीच एक गहरा संबंध है, जहाँ पोषण, व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य जाँच जैसे कारक शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं, जबकि अच्छी शिक्षा बच्चों को स्वस्थ आदतें अपनाने, जोखिम भरे व्यवहारों से बचने और दीर्घकालिक बीमारियों से बचाव में मदद करती है. आप सभी नर्सिंग स्टूडेंट्स युवा हैं और आने वाले समय में आप किसी न किसी अस्पताल में सेवा देंगे। प्रधान पाठक ने सभी नर्सिंग स्टूडेंट्स को कलम देकर सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूली बच्चे, प्रधान पाठक,शिक्षक महेश तिर्की, रसोइया उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button