March 29, 2026 5:05 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
सरगुजा संभाग

शिक्षक फेडरेशन, ब्लाक कांसाबेल अध्यक्ष पद पर पुनः प्रेमशंकर यादव निर्विरोध निर्वाचित

कांसाबेल (जशपुर) –/सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लाक कांसाबेल को यह गर्व की अनुभूति है कि प्रेमशंकर यादव एक बार फिर से संगठन की ओर से ब्लाक अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है, जो शिक्षकों के विश्वास, सहयोग एवं संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है।

ब्लाक के सभी साथियों ने श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी अगुवाई में संगठन और अधिक सशक्त होगा। उनके नेतृत्व में न केवल शिक्षकों के सार्वजनिक हितों एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी, बल्कि संगठन को जिला एवं प्रांतीय स्तर पर नई पहचान और सम्मान भी प्राप्त होगा।

सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लाक कांसाबेल, शिक्षकों की एकता और अधिकारों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहा है तथा प्रेमशंकर यादव के नेतृत्व में यह प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत रूप में आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी टिकेश्वर भोय, पर्यवेक्षक रविंद्र साय पैंकरा, आनंद राम, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता , सचिव उत्तम पैंकरा, नरेश यादव, भूपेंद्र खुंटिया, रवि किरण डनसेना सहित विकासखंड के सभी पदाधिकारी एवं संकुल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button