Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...

कटनी में मानवता शर्मसार! 108 एंबुलेंस में मरीज ने कर दी उल्टी, तो स्टाफ ने परिजनों के हाथ में थमा दिया झाड़ू-पोछा; देखें वीडियो

Katni News: महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और बराबरी के दावे अक्सर बड़े-बड़े भाषणों और सरकारी विज्ञापनों तक ही सीमित नजर आते हैं. मध्य प्रदेश के कटनी जिले से सामने आई एक हृदयविदारक वीडियो ने इन दावों की पोल खोलकर रख दी है. यहां स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता ने न केवल इंसानियत को शर्मसार किया, बल्कि मानवता पर भी गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं.

मामला जिला अस्पताल कटनी का है, जहां 108 एम्बुलेंस एक मरीज को लेकर पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक, रास्ते में मरीज की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे एम्बुलेंस के अंदर ही उल्टी हो गई, जिससे वाहन के भीतर गंदगी फैल गई. कायदे से एम्बुलेंस की सफाई और सैनिटेशन की जिम्मेदारी उसके स्टाफ या संबंधित सफाईकर्मियों की होती है. लेकिन, यहां जो हुआ वह रूह कंपा देने वाला है.

अस्पताल पहुंचने के बाद आरोप है कि एम्बुलेंस स्टाफ ने संवेदनशीलता की सभी हदें पार करते हुए मरीज के साथ आईं महिला परिजनों को ही झाड़ू और पोछा थमा दिया. मजबूर और परेशान परिजनों से ही एम्बुलेंस के अंदर की गंदगी साफ करवाई गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस शर्मनाक घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सिस्टम के रक्षक कहे जाने वाले लोग एक बेबस परिवार की मजबूरी का तमाशा देख रहे हैं और महिलाओं से सफाई करवा रहे हैं. इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और एम्बुलेंस सेवा की नैतिकता को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

दबाव में आया प्रशासन: जांच के आदेश

वीडियो वायरल होने और चौतरफा किरकिरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है. कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने कहा कि यद्यपि इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित चालक और स्टाफ से लिखित स्पष्टीकरण लिया जाए. उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी संवेदनहीनता दोबारा न दिखे.

सवाल सिस्टम की नियत पर

यह घटना सिर्फ एक लापरवाही नहीं, बल्कि सिस्टम की क्रूरता का चेहरा है। सवाल यह उठता है कि क्या सिर्फ स्पष्टीकरण और चेतावनी से ऐसे हालात बदलेंगे? जब एक ओर देश महिलाओं के सशक्तिकरण का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल की दहलीज पर उनसे इस तरह का व्यवहार किया जाना बेहद दुखद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.