Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Real Estate Scam: नामी बिल्डर के ठिकानों पर ED का छापा; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेज खंगाल रही जांच एजेंसी

दुर्ग : दुर्ग जिले में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. नामी बिल्डर और वरिष्ठ बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ईडी की जांच टीम ने गुरुवार सुबह दबिश दी. यह कार्रवाई दुर्ग की महेश कॉलोनी स्थित उनके निवास और कार्यालय में एक साथ शुरू की गई.

दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे अधिकारी

आपको बता दें कि ईडी के अधिकारी दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे हैं.करीब एक दर्जन से अधिक अधिकारी इस जांच में शामिल हैं. सुरक्षा के लिहाज से परिसर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है. वर्तमान में अफसर दस्तावेजों, कंप्यूटरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

कौन हैं चतुर्भुज राठी ?

बता दें कि चतुर्भुज राठी का ‘अमर इंफ्रा’ ग्रुप काफी बड़ा है, जिसके तहत 6 से अधिक फर्में संचालित होती हैं. इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के व्यवसायियों और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

पूर्व मंत्री के भाई के घर पर भी पड़ चुका है छापा
आपको बता दें कि धमतरी में दो दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कथित भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले की जांच के सिलसिले में भूपेंद्र चंद्राकार के निवास पर दबिश दी थी. तीन गाड़ियों में सवार होकर आए अधिकारियों ने घर की तलाशी लेकर कई अहम दस्तावेजों को जब्त किया है. यह कार्रवाई रायपुर और अभनपुर के बाद अब धमतरी में हुई थी.इस तलाशी अभियान के दौरान 66 लाख 9 हजार रुपये कैश बरामद किए गए. इसके अलावा 37.13 किलोग्राम वज़न की चांदी की ईंटें और अन्य चांदी की वस्तुएं भी बरामद की गई. ईडी ने डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.