Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

Karnal Road Accident: करनाल में भीषण सड़क हादसा; दंपति की दर्दनाक मौत, एक झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

करनाल : करनाल के मेरठ रोड स्थित चौक पर एक दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला व पुरुष की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सुंदर लाल (55) और उनकी पत्नी नीलम (50) के रूप में हुई। दोनों असंध क्षेत्र के राहड़ा गांव के रहने थे। शुरूआती जांच में हादसे की वजह ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की बात सामने आई है। दोनों ज्वैलरी शॉप से लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि महिला ट्राले के अगले टायर के नीचे आ गई जबकि पुरुष पिछले टायर के नीचे आ गया। ट्राले ने दोनों को बुरी तरह कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सैक्टर-4 पुलिस के सहयोग से दोनों के शवों को कल्पना चावला राजकीय मैडीकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस में भेज दिया गया।

बता दें कि इस हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की एक बड़ी वजह ट्रैफिक लाइट का सही तरीके से काम न करना है। बताया जा रहा है कि सिग्नल खराब था, ट्राला तेज रफ्तार से आया और दम्पति की बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.