Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

Excise Constable Exam: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी; बंगाल का सरकारी क्लर्क बिहार से गिरफ्तार

रांची: झारखंड उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक मामले में रांची पुलिस ने बिहार में छापेमारी कर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है और वह बंगाल में काम करता था.

पेपर लीक में अमृत राज का भी आया था नाम

उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले की जांच कर रही रांची पुलिस की विशेष टीम ने बिहार के सहरसा में छापेमारी कर अमृत राज उर्फ बुलबुल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अमित राज सिलीगुड़ी में कर्मचारी भविष्य निधि में क्लर्क के तौर पर काम करता था. पूर्व में पकड़े गए आरोपियों के द्वारा प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में अमृत का नाम सामने आया था.

रांची पुलिस की विशेष टीम अमृत को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकाने पर नजर रखी हुई थी. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि अमृत सहरसा स्थित अपने घर आया हुआ है. जिसके बाद अमृत को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार करने के बाद अमृत को रांची लाया गया और उसे जेल भेज दिया गया है. जल्द ही रांची पुलिस अमृत को रिमांड पर लेगी ताकि उससे पूछताछ की जा सके. मामले को लेकर रांची के हेडक्वार्टर डीएसपी वन अमर पांडेय ने बताया कि पेपर लीक मामले में अमृत की भूमिका सामने आई थी जिसके बाद उसे सहरसा से गिरफ्तार किया गया है.

अब तक 166 लोगों को भेज चुकी है जेल

रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रडगांव स्थित अर्धनिर्मित नर्सिंग कॉलेज में 11 अप्रैल को पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी. पुलिस ने सॉल्वर गैंग के आधा दर्जन समेत 159 अभ्यार्थियों को गिरफ्तार किया था. छापेमारी के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपियों ने उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र का उत्तर अभ्यार्थियों को रटवाया जा रहा था. अभ्यार्थियों से यह कहा गया था कि जिन प्रश्न पत्र का उतर रटवाया जा रहा है, 12 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में यही प्रश्न आएगा. इस एवज में अभ्यार्थियों से तीन-तीन लाख रुपए भी लिए गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.