Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल

Ujjain News: उज्जैन के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक ने पहले खुद पर पेट्रोल डाला और फिर पत्नी व सास पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, सास और पड़ोस में रहने वाली ढाई वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गईं. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, नागदा के पाड़लिया रोड निवासी अनिल दम्मामी का विवाह कुछ वर्ष पहले इंद्रपुरी निवासी तनु से हुआ था. शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि बीते एक महीने से अनिल अपनी पत्नी के मायके इंद्रपुरी में ही रह रहा था. गुरुवार रात दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

पेट्रोल डालकर लगा दी आग

आरोप है कि विवाद के बाद अनिल अपने साथ पेट्रोल से भरी केन लेकर आया. उसने पहले खुद पर पेट्रोल डाला और फिर पत्नी तनु और सास कालीबाई (50) पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग तेजी से फैल गई और पड़ोस में रहने वाली ढाई वर्षीय मासूम दिशा भी इसकी चपेट में आ गई.

चरक अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घर से आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सभी घायलों को पहले नागदा के जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर उन्हें आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज और बाद में उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर किया गया.

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी तनु, सास कालीबाई और मासूम दिशा गंभीर रूप से झुलस गईं. डॉक्टरों ने दिशा की हालत बेहद गंभीर बताई है. मामले में जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया.

मंदसौर से नागदा शिफ्ट हुआ था दिशा का परिवार

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की असली वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मासूम दिशा का परिवार कुछ समय पहले ही मंदसौर से नागदा के इंद्रपुरी इलाके में रहने आया था. किसी को अंदाजा नहीं था कि घरेलू विवाद की आग में मासूम भी झुलस जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.