Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ... Amit Shah in Bengal: "राहुल गांधी की वजह से टूट रहा है इंडिया गठबंधन"; बंगाल की धरती से अमित शाह का ... West Bengal News: चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो नहीं बदला; अब भी खुद को बता ... West Bengal News: अग्निमित्रा पॉल बनेंगी बंगाल की नई डिप्टी सीएम! ग्लैमर की दुनिया से राजनीति के शिख... Indore News: रेप, हलाला और जबरन धर्मांतरण! इंदौर की छात्रा ने सुनाई 14 साल की आपबीती; मदरसे में रही ... Gangster Prince Khan: भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; धनबाद पुलिस ने आवास पर की कुर... Education Crisis: रांची यूनिवर्सिटी के ILS संस्थान पर BCI की टेढ़ी नजर; बुनियादी सुविधाओं के अभाव मे... Jharkhand Language Row: भाषा विवाद सुलझाने के लिए वित्त मंत्री के नेतृत्व में बनी समिति; अनुशंसा के ... Palamu News: पलामू में दर्दनाक हादसा! दीवार गिरने से मकान मालिक के बेटे और मजदूर की मौत, इलाके में श...

DSPMU News: खेल चयन और शिक्षकों की कार्यशैली पर भारी हंगामा; छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री मांग पत्र

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को हिंदू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. राजीव मोहर से मुलाकात की. इस दौरान संगठन ने 7 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए खेल विभाग, शिक्षकों की कार्यशैली और विश्वविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं में कथित अनियमितताओं पर जल्द कार्रवाई की मांग की है.

वॉलीबॉल और कबड्डी टीमों में वास्तविक खिलाड़ियों की उपेक्षा

संगठन ने आरोप लगाया है कि सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल और कबड्डी टीमों में वास्तविक खिलाड़ियों की उपेक्षा कर बाहरी खिलाड़ियों को अवसर दिया गया, जबकि एथलेटिक्स, फुटबॉल और गर्ल्स टीम को लेकर भी छात्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं. छात्र संघ ने इन मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है.

वित्तीय अनियमितता की आशंका

गौरतलब है कि खेल प्रतियोगिताओं और समारोहों में ऐसे लोगों को मेडल, प्रमाण पत्र और अन्य सुविधाएं दी गईं, जिनका विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं था. खेल सामग्री की खरीद और अन्य खर्चों में भी वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई गई है. संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. छात्र नेताओं ने सत्र 2024-25 में DSPMU फुटबॉल टीम और बालिका फुटबॉल टीम के चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं.

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता

उनका कहना था कि कई योग्य खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी गई, जबकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए. संगठन ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित अवसर देने और खेल चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. हिंदू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय परिसर और खेल मैदानों में नियमित खेल गतिविधियां शुरू करने तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग रखी.

बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

छात्र नेता प्रेम कुमार ने कहा कि कुलपति प्रो. राजीव मोहर खुद सुबह समय पर विश्वविद्यालय पहुंचकर जिम्मेदारी निभाते हैं और छात्रों के बीच जाकर क्लास भी लेते हैं लेकिन कई शिक्षक निर्धारित समय के बाद पहुंचते हैं और नियमित कक्षाएं नहीं लेते. उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने तथा समय पर क्लास नहीं लेने वालों पर कार्रवाई की मांग की.

शौचालयों की खराब स्थिति पर नाराजगी

इसके अलावा नई बिल्डिंग में बने शौचालयों की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताई गई. संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में जीतू कुमार, सूरज गिरी, मनजीत सिंह, अभिजीत मिश्रा, राज रे और कर्मवीर मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.