Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. यहां शादी से पहले दूल्हे के अफेयर का खुलासा होने पर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. आरोप है कि इसी बात पर विवाद करते हुए लड़के वालों ने लड़की वालों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. सोशल मीडिया के जरिए लड़की वालों को दूल्हे की कुछ फोटो और वीडियो एक लड़की के साथ मिले थे, जो दूल्हे के अफेयर को उजागर कर रही थी.

👊 तिलक चढ़ाने पहुँचे थे मेहमान, चंद मिनटों में बदल गया खूनी संघर्ष

दरअसल यह पूरा मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहिया माडौ का है. जैसे ही तिलक चढ़ाने गए लड़की पक्ष को दूल्हे के अफेयर की जानकारी हुई, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया. ऐसे में दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते ही कुछ ही मिनटों में हिंसक घटना में बदल गया. आरोप है कि शादी से मना करने पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की वालों को दौड़-दौड़कर पीटा, जिसमें लड़की के भाई सहित कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं.

💰 मारपीट के साथ दहेज का सामान और कैश छीनने का आरोप

घायलों की मानें तो लड़के वालों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि तिलक चढ़ाने के लिए ले गए दहेज का सामान और कैश भी छिन लिया. फिलहाल पीड़ित पक्ष नें मामले की शिकायत बैकुंठपुर थाने में करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. बताया गया कि 10 मई रविवार को तिलक का कार्यक्रम आयोजित था और लडकी पक्ष तिलक चढ़ाने के लिए लड़के वालों के घर पहुंचे हुए थे.

📱 सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो ने खोली पोल

यहां सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा था, तभी लड़की पक्ष ने एक सोशल साइट पर दूल्हे की कुछ फोटो और वीडियो देखे, जिसमें दूल्हा किसी और लड़की के साथ नजर आ रहा था. लडकी पक्ष के लोगों ने जब फोटो और वीडियो के बारे में जानकारी चाही तो दूल्हे ने आनाकानी की. ऐसे में लड़की पक्ष ने शादी से तुरंत मना कर दिया. इसी के बाद बात मारपीट और दहेज का सामान छीनने तक पहुंच गई थी. पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.