Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...

ग्राम विकास को नई दिशा देने की दिशा में सार्थक पहल, जिला पंचायत जशपुर में VB Gram G योजना का शुभारंभ

जशपुर। ग्राम विकास को नई दिशा देने और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला पंचायत जशपुर में VB Gram G योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में योजना के उद्देश्यों, कार्ययोजना तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही, योजना के अंतर्गत मॉडल विकसित कर सुनियोजित एवं परिणामोन्मुख कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए, ताकि ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

इस अवसर पर माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भुनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सहित जिला पंचायत के सम्मानित सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयास, जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से VB Gram G योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, आत्मनिर्भर ग्रामों के निर्माण तथा सतत विकास के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.