Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh BJP News: स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर किरण सिंह देव ने दी जानकारी, 12 श्रेणि... Chhattisgarh Weather Alert: चक्रवात 'अर्नब' का कहर, बालोद और दंतेवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट; कर्म... Chhattisgarh Hockey League: जसकरण सिंह के 5 गोल के बावजूद बैलाडीला बुल्स की जीत अधूरी, संस्कारधानी स... Chhattisgarh ED Raid: रायपुर और दुर्ग में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कारोबारी नितिन डागा और ट्रांसपोर... Kanker News: कांकेर के बांसला गांव में स्थायी धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग, किसानों ने एडीएम को ... RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों की दरियादिली से बचा छात्रा का डॉक्टर बनने का सपना, देर रात खुलवा... Ranchi Weather Alert: चक्रवात 'अर्नब' के असर से रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान, ... Dhanbad Jail Raid: धनबाद मंडल कारा में जिला प्रशासन की औचक छापेमारी, उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व म... Ranchi Fire News: रांची के बूटी मोड़ स्थित तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में लगी भीषण आग, लाखों क... Dhanbad News: सरायढेला के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 22 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाय...

Chhattisgarh ED Raid: रायपुर और दुर्ग में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कारोबारी नितिन डागा और ट्रांसपोर्टर गुलशन बघेल के घर पहुंची टीम

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों के अचानक पहुंचने से राजनीतिक और व्यावसायिक गलियारों में भारी हलचल मच गई है। मंगलवार की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने एक साथ कई ठिकानों पर धावा बोल दिया। शुरुआती जानकारियों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई बहुचर्चित भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) से जुड़ी अनियमितताओं के मामले के सिलसिले में की जा रही है, जिसे लेकर पहले भी कई बार छापेमारी की जा चुकी है।

रायपुर के रवि नगर में कारोबारी नितिन डागा के निवास पर पहुंची टीम

राजधानी रायपुर के पॉश इलाके पंडरी स्थित रवि नगर के सुशील विला में रहने वाले जाने-माने कारोबारी नितिन डागा के आवास पर सुबह-सुबह ईडी की टीम ने अचानक दबिश दी। केंद्रीय अधिकारियों ने घर के अंदर प्रवेश कर वहां मौजूद दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजातों की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस औचक कार्रवाई से इलाके के कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।

दुर्ग के गंजपारा और ऋषभ ग्रीन सिटी में ट्रांसपोर्टर गुलशन बघेल के घर रेड

राजधानी के साथ-साथ दुर्ग जिले में भी ईडी की रेड की पुख्ता खबरें सामने आई हैं। दुर्ग शहर के गंजपारा इलाके में स्थित ऋषभ ग्रीन सिटी अपार्टमेंट में रहने वाले ट्रांसपोर्टर और कारोबारी गुलशन बघेल के मकान पर ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, गुलशन बघेल के नाम से ‘बघेल कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी भी संचालित होती है। टीम उनके यहां भी दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है और संदिग्ध लेन-देन के मामलों की पड़ताल की जा रही है।

भारतमाला परियोजना से जुड़े मामलों को लेकर तेज हुई जांच

रायपुर और दुर्ग में एक साथ हुई इस बड़ी कार्रवाई को सीधे तौर पर भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े प्रकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। सुबह के वक्त अचानक हुई इस कार्रवाई से महकमे में पूरी तरह से सन्नाटा और गोपनीयता बरती जा रही है। टीम के सदस्यों द्वारा घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व कागजातों को कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.