February 24, 2026 11:54 am
ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन...
सरगुजा संभाग

भारत स्काउट एवं गाइड्स ओडगी ने किया प्याऊ घर का शुभारम्भ

*ओडगी:-* भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देश व जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा के आदेशानुसार राजीव कुमार सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओडगी के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी मे राहगीरों के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु ओडगी में प्याऊ घर का शुभारम्भ किया गया।

विदित हो भारत स्काउट एवं गाइड्स हमेशा सहयोग व सेवा के लिए तत्पर रहता है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शाउमावि ओडगी के सामने मुख्य मार्ग पर गुड़ व ठण्डे पानी की व्यवस्था कर राहगीरों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्याऊ घर के शुभारंभ अवसर पर राजीव कुमार सिंह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ओडगी, अभिषेक सिंह सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ओडगी, मो महमूद बीपीओ ओडगी, प्रदीप कुमार सिंह संकुल प्राचार्य ओडगी, संजय देव पाण्डेय जन शिक्षक ओडगी सहित अवध कुमार पाठक बिहारपुर, प्रदीप द्विवेदी ओडगी, मोहन राजवाड़े ओडगी, सुरेन्द्र दुबे भैयाथान, प्रमोद कुमार पाठक बिहारपुर आदि उपस्थित रहे। वहीं भारत स्काउट एवं गाइड्स टीम ओडगी से कुंजलाल यादव विकास खण्ड सचिव ओडगी, स्काउट मास्टर चंद्रभवन सिंह कंवर, कब मास्टर चंद्रिका सिंह, स्काउट मास्टर भीम प्रसाद पैकरा, जैल सिंह अधिक्षक, आयुष कुमार , जय सिंह, जग नारायण सिंह सहित स्थानीय स्काउट एवं गाइड्स सक्रिय रहे। इसकी जानकारी भारत स्काउट गाइड जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button