February 27, 2026 6:14 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर
सरगुजा संभाग

कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता का प्रतिक है पूर्व संसदीय सचिव युडी मिंज का पोस्ट : भरत सिंह

*जशपुरनगर* कांग्रेसी नेता पूर्व संसदीय सचिव यूडी मिंज का फेसबुक कांग्रेसीयों की देश विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। देश और देश की सेना के विरुद्ध इस तरह की मानसिकता रखने वालो के विरुद्ध तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए ताकि देश और सेना के खिलाफ फिर इस तरह से कोई जहर ना उगल सके। उक्त बाते भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कही है। उन्होंने कहा कि युडी मिंज उसी कांग्रेस के नेता है जिसने बालाकोट की घटना के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगा था। और अब युडी मिंज भारतीय सेना के पराक्रम पर संदेह जताने का दुः साहस कर रहे हैँ। सोशल मीडिया में किया गया पोस्ट कांग्रेस के भारतीय सेना के पराक्रम पर संदेह करने से बड़ा देशद्रोह और कुछ नहीं हो सकता। भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि युडी मिंज के इस पोस्ट को देख कर लगता है कि निम्न स्तरीय राजनीति कर रहे हैँ । पहलगाम की घटना के बाद पूरा देश आहत है। लोग इस घटना में बलिदान हुए लोगो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है। आतंकीयों को सबक सिखाने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाये जाने वाले कदम के समर्थन में पूरा देश एकजुट हो चुका है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने भी दोषियों को अकल्पनीय दंड देने का वायदा देशवासियो से किया है। ऐसे समय में युडी मिंज का ऐसा बयान देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला और गंभीर देशद्रोह बताया है। भरत सिंह ने कहा कि ऐसे मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के साथ गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button