February 27, 2026 9:23 pm
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
सरगुजा संभाग

कलेक्टर रोहित व्यास ने लोक निर्माण विभाग की ली समीक्षा बैठक

अनावश्यक विलंब करने और समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 30 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री व्यास ने कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जो ठेकेदार कार्यों में अनावश्यक विलंब कर रहे हैं अथवा समय-सीमा का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संदर्भ में उन्होंने कार्यपालन अभियंता जशपुर को तहसील भवन दुलदुला का रिनोवेशन कार्य में धीमी प्रगति और समय सीमा का पालन नहीं करने पर ठेकेदार सुशील मिश्रा और तहसील परिसर कुनकुरी में विभिन्न भवनों के रिनोवेशन कार्य में धीमी प्रगति और समय सीमा का पालन नहीं करने पर ठेकेदार राजेंद्र कुमार मिश्रा को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

श्री व्यास ने अधिकारियों को फील्ड का निरीक्षण बढ़ाने पर भी बल दिया, ताकि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और कार्य प्रगति में भी तेजी आए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग जशपुर के कार्यपालन अभियंता टी. एन. सिंह, पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता मोचन कश्यप मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button