February 23, 2026 3:16 pm
ब्रेकिंग
Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी...
सरगुजा संभाग

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*

विवेचकों को ई साक्ष्य ऐप्प व छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा निर्मित समाधान ऐप्प के इंस्टालेशन व उपयोग करने के संबंध में किया गया प्रशिक्षित*

  1. *➡️ प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न थाना/ चौकी से 29 विवेचक शामिल रहे*
  2. जशपुर–/ दिनांक 11.05.25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ( नोडल अधिकारी सी.सी. टी.एन. एस जशपुर) के मार्गदर्शन पर जिले के विभिन्न थाना/चौकी के विवेचकों को ई साक्ष्य ऐप्प व आम नागरिकों के सहयोग हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा निर्मित समाधान ऐप्प के इंस्टालेशन व उपयोग के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    ➡️ प्रशिक्षण कार्यशाला में, प्रभारी सी.सी. टी.एन. एस शाखा जशपुर नंद लाल भगत के द्वारा विवेचना की वर्तमान परिस्थिति को मद्देनजर रखते हुए, विवेचकों को ई साक्ष्य ऐप्प की इंस्टालेशन की प्रक्रिया को बताते हुए,ई साक्ष्य ऐप्प से, साक्ष्यों की वीडियोग्राफी के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।
    ➡️ साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा आम नागरिकों हेतु निर्मित समाधान ऐप्प के संबंध में भी जानकारी देते हुए उसके इंस्टालेशन की प्रक्रिया व उपयोग के संबंध में भी बताया गया तथा विवेचकों को अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में आम नागरिकों को इस ऐप्प के महत्व को बताते हुए, इंस्टालेशन हेतु प्रेरित करने हेतु भी कहा गया है।
    ➡️ *क्या है समाधान ऐप्प*:- यह छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा आम नागरिकों के सहयोग हेतु निर्मित किया गया है। इस ऐप्प के जरिए, आपको घर बैठे ही अपने किए गए, एफ.आई. आर. में पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति की जानकारी मिल सकती है, गुम इंसान व अज्ञात शव के संबंध में जानकारी मिली सकती है, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं, किरायदारों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, चोरी, गुम व जप्त वाहन की स्थिति जांच सकते है, साथ ही निकटतम थानों का लोकेशन भी ऐप्प के जरिए आसानी से मिल सकता है व छत्तीसगढ़ पुलिस व अन्य आवश्यक विभागों की टेलीफ़ोन डायरेक्टरी भी समाधान ऐप्प में उपलब्ध है।
    ➡️उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के विभिन्न थाना/ चौकियों से 29 विवेचक उपस्थित रहे।
    *उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला, विवेचकों को वर्तमान परिस्थिति में ई साक्ष्य ऐप्प व समाधान ऐप्प के संबंध में अपडेट करने हेतु आयोजित किया गया है, जो निरन्तर जारी रहेगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button