February 24, 2026 10:21 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

तिहरे हत्याकांड ने ज्योति से छीना स्वजनों का सहारा तो मुख्यमंत्री ने सिर पर रखा हांथ

तपकरा के बालिका की पढ़ाई का पूरा जिम्मा लिया मुख्यमंत्री ने

जशपुर, 17 जुलाई 2025/* राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। तपकरा में हुए ट्रिपल मर्डर केस में अपने स्वजनों को खोने वाली ज्योति ठाकुर की इस दुर्घटना ने सब कुछ छीन लिया था। ऐसे में अपने रिश्तेदारों के घर रह रही ज्योति को अपने भविष्य को लेकर चिंता होने लगी थी। उसकी चिंता को देखकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी जानकारी मुख्यमंत्री श्री साय को दी गयी। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरन्त कार्यवाही की और ज्योति के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उसे संरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया। उन्होंने ज्योति के भविष्य को संवारने के लिए उसकी आगे की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। इसके साथ ही ज्योति को गणवेश और स्कूली किताबें भी उपलब्ध कराई हैं। जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ज्योति को प्रदान करते हुए किसी भी प्रकार की समास्या होने पर तुरंत सूचित करने को कहा है। इसके संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि राजेश फेंटा चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा एक ऐसी बच्ची जिसकी एक दुखद घटना ने सब कुछ छीन लिया था उसे सहारा देने का एक सराहनीय कदम उठाया है। इससे ज्योति को ना केवल आगे बढ़ने का संबल प्राप्त होगा, उसके भविष्य को भी उज्ज्वल राह प्राप्त होगी। यह पूरे समाज में भरोसा और उम्मीद जगाने वाला कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button