February 24, 2026 10:19 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

सी. एम. कैम्प कार्यालय बगिया को सूचना मिलते ही 36 घण्टे में बुधन साय का शव कर्नाटक से पहुचा कोल्हेंन झरिया

# परिजनों सहित ग्रामवासियों ने कहा धन्यवाद विष्णु साय

फरसाबहार–/ जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक के थाना तुमला अंतर्गत एक छोटे से गांव कोल्हेंन झरिया के एक गरीब मजदूर परिवार सहित ग्रामवासी राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित एवं आभार प्रकट करते नही थक रहे हैं।ग्रामवासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री हो तो विष्णुदेव जैसा जिन्होंने अत्यंत दुःख की घड़ी में ग्राम के एक मजदूर परिवार के परिजनों को तात्कालिक सहायता मुहैया कराते हुए हार्ट टैक से मृत मजदूर के शव को कर्नाटक से ग्राम कोल्हेन झरिया तक लाने में शासकीय सहयोग प्रदान किया।जिसका अंतिम संस्कार अपने हाथों से करने परिजनों को मौका मिल सका अन्यथा उक्त शव का कफ़न दफन उन्हें कर्नाटक में ही करने मजबूर होना पड़ता।

घटना का मामला में मृतक बुधन साय पिता जागेश्वर साय ग्राम कोल्हेन झरिया थाना तुमला ब्लॉक फरसाबहर जिला जशपुर के निवासी हैँ मृतक के छोटे भाई से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि मृतक बुधन साय मजदूरी कार्य करने के लिए कर्नाटक उत्तर कन्नड गया था जहा कार्य करते समय अचनाक भाई को हार्ट अटैक आने से उनका मृत्यु हो गया, घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोगो को कर्नाटक से उनका शव लाने के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था तब मृतक के परिजनों में केदार साय एवं परिवार के अन्य लोगो ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुचकर मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता से अपनी समस्या से अवगत कराया, घटना की जानकारी सुनते ही निज सचिव आकाश गुप्ता ने बिना देर किये मुख्यमंत्री जी को परिजनों की समस्या से अवगत कराकर प्रशासनिक कार्यवाही एवं प्रकिया पूरा करते हुए परिजनों के घर 36घंटे के अंदर कर्नाटक से शव को कोल्हेन झरिया लाया गया। यह तात्कालिक सहायता ने छत्तीसगढ़ के सुशासन सरकार की सोच एवं लोगो के लिए दिन रात काम करने वाले मुख्यमंत्री श्री साय की सोच ने यह दिखा दिया कि जशपुर जिला सहित छतीसगढ़ के दिन दुखियो के लिए उनके द्वार सदा खुले है ।
मृतक बुधन साय के परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया को लोगो के लिये बरदान बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता का हृदय से धन्यवाद दिया तथा कहा कि कैंप कार्यालय बगिया हमारे लिए वरदान साबित हुवा जिसके लिये हम सदैव आभारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button