February 23, 2026 2:49 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
सरगुजा संभाग

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने भाजपा की सरकार प्रतिबद्ध, पत्थलगांव विधानसभा में महतारी सदन व ग्राम गौरव पथ निर्माण हेतु मिली लगभग 1 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति

# जन सुविधाओं का विस्तार एवं क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा पत्थलगांव विधानसभा – गोमती साय

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अपना विजन रखा वहीं प्रदेश के लगभग सभी विधानसभा में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार कार्य हो रहे है पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का विकास भी दुगुनी गति से हो रहा है।कांग्रेस के शासनकाल में 5 वर्षों तक प्रदेश में विकास की गति पूर्ण रूप से थम गई थी, केवल भ्रष्टाचार और घोटाले हो रहे थे, लेकिन अब प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से विकास और सुशासन स्थापित हुआ है। प्रदेश का हर व्यक्ति एवं वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

गोमती साय ने बताया कि पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम सुरंगपानी व बटईकेला में महतारी सदन निर्माण हेतु 30-30 लाख रुपये साथ ही गौरव पथ योजना के तहत पत्थलगांव विधानसभा के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम पंचायत तिलंगा में 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण हेतु 40 लाख 55 हजार,विकासखण्ड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत गाला-डुडुंगजोर में 530 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण हेतु 43 लाख 12 हजार,विकासखण्ड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत बनगाँव के में 470 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण हेतु 38 लाख 39 हजार कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ 82 लाख रुपयों के विकास कार्यो की स्वीकृति प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री (उप मुख्यमंत्री) विजय शर्मा जी द्वारा पत्थलगांव विधानसभा को विकास की सौगात देने के लिए इस विधानसभा की जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त करती हूँ।

गोमती साय ने कहा कि इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से पत्थलगांव क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। विकास का संकल्प और जनहित के लक्ष्य के साथ प्रगति पथ पर प्रशस्त पत्थलगांव विधानसभा में सड़कों के निर्माण कार्य जन आकांक्षाओं को पूरा कर रहें हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के उद्देश को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। हमने बनाया है,हम ही संवारेंगे का संकल्प लेकर आज प्रदेश समृद्धि की राह पर अग्रसर है। अधोसंरचना का विकास हो या प्रदेश में महिलाओं,युवाओं,गरीब,किसान हर वर्ग के लिए योजनाओं के माध्यम से उनका लाभ पहुँचाने के लिए अनवरत प्रयास किये जा रहें हैं। जनहित की योजनाओं से जनता के जीवन को सुगम व सुरक्षित बनाने के साथ ही उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के सार्थक प्रयास छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहें हैं उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार एवं क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है।डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में पत्थलगांव विधानसभा प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button