Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

ग्राम कोल्हेंनझरिया के विकास के लिये युवा नेता मनोज रात्रे ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सौपा मांग पत्र

फरसाबहार–/ ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया की मांगो को लेकर मनोज कुमार रात्रे मीडिया प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरी पानी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, कृष्ण गोपाल यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पंडरी पानी की अगुवाई मे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया मे मुक्ति धाम निर्माण की मांग रखा गया और बताया कि ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया की जनसंख्या तीन हजार से ऊपर है और ग्राम मे मुक्ति धाम नहीं है बरसात के दिनों में भारी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है एवं ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया ब्लॉक फरसा बहार के बड़े ग्राम पंचायत मे शामिल है,वही ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया के आश्रित मोहल्ले मे बोरिंग की आवश्यकता है का भी मांग पत्र मुख्यमंत्री जी को दिया गया। मनोज कुमार रात्रे भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरी पानी के सक्रिय कार्यकर्त्ता है तथा लोगो की समस्यायों के समाधान के लिये निरंतर क्षेत्र मे भाजपा के युवा साथियो के साथ कार्य करते रहते है। मनोज कुमार रात्रे ने जशपुरांचल को दूरभाष के माध्यम से बताया की ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया सहित क्षेत्र के जन हित के मुद्दे के लिए के लिए हमेशा सक्रियता से कार्य करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय जी जिस तेजी से बीस महीने मे जशपुर सहित पुरे छतीसगढ़ का विकास कर रहे है बधाई के पात्र है,वही पुरे भारत देश के मुख्यमंत्री की सर्वे मे श्री साय जी कोदूसरा जगह मिलने के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ।तथा कहा कि कैंप कार्यालय बगिया मे आवेदन के बाद उनकी आवेदन मे शीघ्र कार्यवाही होगी ऐसा पूर्ण उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.