February 27, 2026 9:18 pm
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
सरगुजा संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा हुई पूरी:– कोतबा लवाकेरा मार्ग में कोकिया नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 4 करोड़ 14 लाख रुपए की मिली मंजूरी, सकरा एवं जर्जर पुल से मिलेगी राहगीरों को निजात

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा अनुरूप जिलेवासियों के लिए विकास का नया द्वार खुल गया है।जिले के कोतबा –लावकेरा मार्ग पर कोकिया नाला में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए शासन से 4 करोड़ 14 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।क्षेत्र वासियों की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराईटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी।सीएम साय ने घोषणा पूरी करते हुए कोकिया नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मंजूरी दी है।यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को झारखंड और ओडिशा राज्यों से जोड़ता है।वर्तमान में जर्जर और सकरे पुल के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी होती थी, खासकर बरसात के दिनों में जब नाला उफान पर होता था और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था, साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती थी।

नए पुल के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी, बल्कि तीन राज्यों के बीच संपर्क और और भी अधिक मजबूत होगा। व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह मार्ग वरदान साबित होगा। आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी अब सुगमता से गुजर पाएंगे।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का क्षेत्र वासियों ने जताया आभार*

कोतबा लवाकेरा मार्ग कोकिया नाला में उच्च स्तरीय पुल कि मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र वासियों की यह बड़ी मांग थी,साथ ही यह सौगात जशपुर जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button