Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ... Panipat Crime News: बापौली में युवक को कार से कुचलने और घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 5 ... Delhi News: सेंट्रल दिल्ली में काली मंदिर के पास कबाड़ी की झुग्गी से मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा ...

➡️ ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस ने छुड़ाया 09 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से, तीन आरोपी गिरफ्तार

➡️ मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत दमेरा का
➡️ दमेरा घाट के रास्ते , मारते पीटते हुए पैदल ले जा रहे थे गौ वंशों को, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबौचा, तस्करों को
➡️आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध

जशपुर–/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में दिनांक 30.09.25 को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को 09 नग गौ वंशों को मुक्त कराने व तीन आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.25 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति चराईडांड की ओर से दमेरा घाट के जंगल के रास्ते, गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, जल्दी जल्दी हांककर, पैदल झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं।
➡️ जिस पर कोतवाली पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु, पुलिस टीम के साथ, दमेरा घाट की ओर रवाना हुए , जहां जाकर देखा कि तीन व्यक्ति जंगल के रास्ते गौ वंशों को हांककर पैदल ले जा रहे थे, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध तस्करों की घेराबंदी की गई, व उनके कब्जे से 09 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी तस्करों ने अपना नाम क्रमशः 1. अनूप एक्का, उम्र 28 वर्ष,
2. जगदीश चौहान उम्र 34 वर्ष,
3. सनत राम चौहान, उम्र 55 वर्ष, सभी निवासी ग्राम लारीपानी, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ. ग) का रहने वाले बताया गया, पुलिस के द्वारा जब उनसे गौ वंशों के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग की गई, तब उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस ने तीनों गौ वंशों के तस्करों को हिरासत में ले लिया।
➡️ पूछताछ पर पुलिस को मालूम चला कि उक्त सभी 09 नग गौ वंश आरोपी अनूप एक्का का था, जिसे कि वे लैलूंगा क्षेत्र से लेकर, झारखंड ले जा रहे थे।

➡️ पुलिस के द्वारा सभी 09 नग गौ वंशों का पशु चिकित्सक से इलाज भी कराया गया है।
➡️ पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी अनूप एक्का, जगदीश चौहान व सनत राम चौहान के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए, उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र से 09 नग गौ वंशों को पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है, साथ ही तीन आरोपी गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.