February 23, 2026 7:54 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

राज्य एवं संभाग स्तर पर जशपुर के पत्रकारों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

# विजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ पत्रकार संचार कल्याण निधि के सदस्य नियुक्त

# विकास पाण्डे, रविन्द्र थवाईत, दीपक सिंह सरगुजा संभाग स्तरीय अधिमान्यता समिति में सदस्य नियुक्त

जशपुर- राज्य शासन द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिये राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय समितियों के सदस्यों के नामों का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। उक्त समितियों में जशपुर जिले के पत्रकारों को भी महत्वपूर्ण स्थान मिला है, जिससे जिले के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है।

विजय त्रिपाठी, संपादक जशपुरांचल

राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति में जशपुर प्रेस क्लब के संरक्षक व संपादक दैनिक जशपुरांचल जशपुर विजय त्रिपाठी को सदस्य नियुक्त किया गया है। श्री त्रिपाठी पूर्व में भी राज्य अधिमान्यता समिति एवं संभाग अधिमान्यता समिति के सदस्य रह कर पत्रकारों के कल्याण व हित मे कार्य कर चुके हैं। 

वहीं सरगुजा संभाग अधिमान्यता समिति में जशपुर से विकास पांडे (अध्यक्ष, जशपुर प्रेस क्लब एवं ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर), रविन्द्र थवाईत (ब्यूरो चीफ नई दुनिया) और दीपक सिंह (संवाददाता, NEWS18) को सदस्य के रूप में स्थान मिला है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जशपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों एवं जिलेभर के पत्रकारों ने मनोनीत पत्रकार साथियों को बधाई दी है।

पत्रकारों का कहना है कि यह जशपुर प्रेस क्लब की सक्रियता और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान है, इनके प्रतिनिधित्व से स्थानीय पत्रकारों सहित जिला व संभाग के पत्रकारों को इसका लाभ मिलेगा। वही जशपुर के पत्रकारों ने एक बार फिर राज्य स्तर पर अपना नाम रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button