February 25, 2026 1:07 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
सरगुजा संभाग

बटईकेला में लगाया गया पशु चिकित्सा शिविर गौ माता की विधिवत पूजा अर्चना कर गाय बकरियों को लगाया गया टिका…

 

कांसाबेल/बटईकेला :- मंगलवार सुबह पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौ माता की पूजा अर्चना कर उनका मुह मीठा भी कराई गई ततपश्चात गौवंशीय पशुओं में खुरहा-चपका और बकरियों में पी०पी०आर० रोग की रोकथाम हेतु चलाए गए सघन टीकाकरण अभियान बटईकेला को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम केवटीनडाँड़ में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रवि कुजूर के द्वारा लगभग 150 बकरियों को टीकाकरण किया गया वहीं करीब 30 बकरे को बधिया किया गया। इस दौरान सैकड़ों गाय और बैलों को भी उनके स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण किया गया और दर्जनों की बधिया किया गया वहीं गाय और बकरियों को टीकाकरण के साथ साथ किरनी और कमजोरी की भी इंजेक्शन लगाई गई साथ मे एल्बेंडाजोल सिरफ भी पिलाया गया। गौ पशुओं में खुरहा-चपका एफएमडी टीकाकरण किया जा रज वहीं बकरियों और भेड़ों में पी०पी०आर० रोग जैसे विभिन्न बीमारियों की रोकथाम हेतु टीकाकरण किया गया।
वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी बटईकेला डॉक्टर श्री रवि कुजूर ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण की सलाह भी दिए। बकरियों के लिए पीपीआर (बकरी प्लेग) और चेचक जैसे रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है, खासकर सर्दियों में। मवेशियों और बकरियों को विभिन्न बीमारियों जैसे खुरपका, गलघोंटू और चेचक से बचाने के लिए निर्धारित उम्र पर टीका लगवाना जरूरी है।
इस अवसर पर जगेश्वर यादव, रंजीत यादव, त्रिलोचन यादव, आनंदी यादव, दसरथ यादव, जगत यादव, तुलन राम यादव, तरुण यादव , दीपक यादव, जीवन यादव, दिलीप भगत एवं भारी सँख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button