February 23, 2026 9:32 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जशपुर पुलिस द्वारा विशेष आयोजन

जशपुर। भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए दिनांक 10.11.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जशपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

➡️कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के बैंड धुन से हुई, जिसमें शांति भवन, जशपुर से आए विद्यार्थियों की बैंड पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। बैंड की स्वर लहरियों ने पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। पुलिस कार्यालय प्रांगण में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ राष्ट्रगीत की धुन पर गर्व महसुस किया गया।

➡️इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में “वंदे मातरम” का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति निष्ठा का संदेश दिया गया।

➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने इस अवसर पर विद्यार्थियों की बैंड पार्टी की प्रशंसा करते हुए कहा –
*“वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, यह राष्ट्र के बहुजनों को एक सूत्र में पिरोता है, हमारी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, एकता और समर्पण का प्रतीक है, इसके हर शब्द में मातृभूमि के प्रति प्रेम, गर्व और त्याग की भावना निहित है। आज से 150 वर्ष पूर्व रचित यह गीत आज भी उतना ही प्रासंगिक है, क्योंकि यह हमें हमारी जड़ों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।”*

➡️एसएसपी  शशि मोहन सिंह द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ अपने कौशल को निखारते रहने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

➡️कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शांति भवन बैंड पार्टी के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप शुभकामना एवं प्रशंसा दी गई।
सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” का पुनः गायन किया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह और गौरव की भावना व्याप्त हो गई।

🔹 “ *वंदे मातरम” का ऐतिहासिक महत्व -*

“वंदे मातरम” की रचना वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा की गई थी। यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणा स्रोत बना और आज भी राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। 150 वर्षों की इस गौरवमयी यात्रा को स्मरण करते हुए जशपुर पुलिस ने इस आयोजन के माध्यम से मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यभाव को पुनः पुष्ट किया।

➡️इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज, रक्षित निरीक्षक  अमरजीत खूंटे, तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button