Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की मिली मंजूरी

*क्षेत्र वासियों ने सीएम साय का जताया आभार*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास की नई रफ्तार देते हुए 9 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए कुल 30 करोड़ 59 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा, व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी।दो वर्षों के भीतर मिली इस करोड़ों की सौगात से जिले की सड़क व्यवस्था का व्यापक कायाकल्प हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया है।जिले के ढूंड़गजोर (सरसमार) से चिढ़रापारा पत्थलगांव तक – 2 किमी 1 करोड़ 96 लाख,ग्राम ढोंगादरहा से अम्बाकछार मार्ग – 3 किमी 4 करोड़ 84 लाख, ग्राम पंचायत मुड़ापारा (हड्डी गोदाम मेन रोड) से घिंचापानी होते हुए पंगसुवा मार्ग – 4.85 किमी 4 करोड़ 26 लाख, ग्राम कोतबा से सरईकोना होते हुए पिकपारा मार्ग – 4.60 किमी 4 करोड़ 59 लाख,कांसाबेल के बटाईकला प्रेमनगर से मारचाईढोढ़ी मार्ग – 2.90 किमी,2 करोड़ 79 लाख,कांसाबेल खूंटीटोली बस्ती से चेतबा हाई स्कूल मार्ग – 2 किमी 2 करोड़ 4 लाख,कांसाबेल कोरंगा से नवाटोली से भागलपुर मार्ग – 2 किमी 2 करोड़ 14 लाख,कुड़केल खजरी के पटेल पारा से बगई झरिया मार्ग – 3.80 किमी 3 करोड़ 28 लाख,कोकिया खार से आमकानी मेन रोड तक – 4 किमी 4 करोड़ 69 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।

*करोड़ों की सौगात से विकास को मिलेगी रफ्तार*

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा बेहतर होगी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में राहत मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है, जिससे गांव-गांव में खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।यह स्वीकृति जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.