Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

अशोक खरात का ‘मायाजाल’ बेनकाब! ज्योतिष की आड़ में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; फार्महाउस, बंगला और बेहिसाब जमीन… 15 साल में ऐसे बना ‘धनकुबेर’

महाराष्ट्र के नाशिक में खुद को भविष्यवक्ता बताने वाला अशोक खरात इन दिनों रेप के आरोप को लेकर सुर्खियों में है. पुलिस ने इसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि खरात ने बीते 15 वर्षों में लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है.

अशोक खरात ने करोड़ों की संपत्ति कैसे बनाई, पुलिस इसकी जांच कर रही है. पाथर्डी क्षेत्र में अशोक की करीब 30 एकड़ जमीन की कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके अलावा कहांडलवाडी और मिरगांव में करीब 45 एकड़ जमीन, कर्मवीर नगर में आलीशान बंगला और पाथर्डी व गौलाणे शिवार में परिवार के नाम पर खरीदी गई जमीनें भी उनकी संपत्ति में शामिल हैं.

मिरगांव में मंदिर के पीछे स्थित एक भव्य फार्महाउस की कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जबकि कनाडा कॉर्नर इलाके में उनका एक कार्यालय भी है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जाती है. ओझर एयरपोर्ट के पास और अन्य क्षेत्रों में भी करोड़ों रुपये की जमीन होने की बात सामने आई है.

मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा आर्थिक नेटवर्क

अशोक खरात ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट से भी जुड़ा हुआ है, जिसकी सालाना आय करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. आरोप है कि इसी ट्रस्ट और अपने प्रभाव के जरिए उन्होंने आर्थिक और सामाजिक नेटवर्क मजबूत किया. बताया जाता है कि शिवनिका ट्रस्ट के माध्यम से उन्होंने मिरगांव स्थित मंदिर की कमान संभाली और धीरे-धीरे खुद को एक प्रभावशाली धार्मिक और सामाजिक व्यक्ति के रूप में स्थापित कर लिया.

मर्चेंट नेवी में नौकरी का दावा

खरात का दावा है कि उसने मर्चेंट नेवी में 22 वर्षों तक काम किया और इस दौरान 150 से अधिक देशों की यात्रा की. खुद को वह मर्चेंट नेवी का कैप्टन बताता था. पुलिस को अशोक के खिलाफ जो सबूत मिले हैं, उनमें से 58 अश्लील वीडियो भी शामिल हैं.

अशोक का दावा है कि वह अलग-अलग संस्कृतियों का अध्ययन करने के बाद उसने कॉस्मोलॉजी की ओर रुख किया. धीरे-धीरे उसने खुद को एक प्रसिद्ध अंकशास्त्री के रूप में पेश किया और बड़े राजनीतिक नेताओं, उद्योगपतियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों तक अपनी पहुंच बना ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.