Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjabi Actress Wedding: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस [नाम] ने रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में लिए सात फेर... Sunil Jakhar on Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर सुनील जाखड़ का तीखा हमला, पूछा- 'ये डर है या घमं... Fazilka Crime News: फाजिल्का में नाजायज संबंधों को लेकर चली गोली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल Gold Silver Price Today: सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 24K और 22K गोल्ड का ता... Gurdaspur News: गुरदासपुर में सराफ के घर डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता Haryana Weather Update: यमुनानगर में भीषण गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; लू को ल... Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा सत्र में भारी हंगामा, कांग्रेस का बॉयकोट; 5 बागी MLA के रुख से मच... Faridabad Crime News: फरीदाबाद की सड़क पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, खुलेआम गुंडागर्दी से मचा हड़कंप Gurugram News: सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम को दिया बड़ा तोहफा, आधुनिक लाइट एंड साउंड शो का किया... Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, 30 हजार में हो रहा था टेस्ट; आरोपी रंगे हा...

हरियाणा में ‘कुर्की’ की तैयारी! कर्ज और बकाया न चुकाने वालों को 15 दिन की मोहलत, उसके बाद नीलाम होगी जमीन और मकान

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया 8,200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि को वसूलने के लिए निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों पर भूमि वसूली अधिनियम (Land Recovery Act) के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति नीलाम की जाए।

जिन उपभोक्ताओं पर 1 लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया है, उनकी अचल संपत्ति को जब्त कर नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 15 दिनों का अल्टीमेटम: जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी रूप से (PDCO) काटे जा चुके हैं, उन्हें अगले 15 दिनों के भीतर अंतिम नोटिस जारी किए जाएंगे। बिजली निगम (UHBVN और DHBVN) पूरे प्रदेश में वसूली के लिए एक आक्रामक विशेष अभियान चलाएंगे।

 ऊर्जा मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि वसूली की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “वसूली प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी होनी चाहिए। सरकारी राजस्व को दबाकर बैठने वालों के खिलाफ अब कानून अपना काम करेगा। प्रदेश में बिजली निगमों का घाटा बढ़ रहा है, जिसका मुख्य कारण सालों से लंबित पड़े बिल हैं। 8,200 करोड़ रुपये की बकाया राशि के कारण बुनियादी ढांचे के विकास में बाधा आ रही है। सरकार अब इस राशि को वसूल कर बिजली व्यवस्था को और दुरुस्त करने की योजना बना रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.