Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पिंपरी चिंचवड़ में हैवानियत! 2 सगी मासूम बहनों से दुष्कर्म, 65 साल का आरोपी रमजान बागवान गिरफ्तार देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवा... उत्तर प्रदेश में कैसे फली-फूली नकल संस्कृति? SP शासनकाल की ढील बनाम योगी सरकार का सख्त नकल विरोधी का... असम में बाढ़ से हाहाकार! मौतों का आंकड़ा 68 पहुंचा, उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार, असम और राजस्थान में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस; CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा! जेपी नड्डा ने दिया था धर्मेंद्र प्रधान का विभाग बदलने का ऑफर, सीज... गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो...

जशपुर में गौ-हत्या का बड़ा भंडाफोड़: कारगिल चौक होते हुए हथकड़ी में पैदल निकाले गए 10 आरोपी, ‘ऑपरेशन शंखनाद’ में बड़ी कार्रवाई

*​बरगोड़ा नाले के पास बछड़ा काटकर बांट रहे थे गोमांस, पुलिस की रेड से मची भगदड़*

*​कारगिल चौक होते हुए जंजीरों में पैदल निकाले गए आरोपी, पुलिस का सख्त संदेश*

​कोतबा:- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गौ-तस्करी और गौ-हत्या के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खौफनाक वारदात का पर्दाफाश किया है। जशपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लाल सिंह उमेद के सख्त मार्गदर्शन और पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेष जायसवाल के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतबा क्षेत्र में गौ-हत्या कर मांस का बंटवारा कर रहे 10 आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को बीच सड़क पर हथकड़ी लगाकर पैदल निकाला, जिससे इलाके में भारी सनसनी और अपराधियों में खौफ का माहौल है।

​इस पूरी कार्रवाई में सबसे अहम और ध्यान खींचने वाली बात पुलिस का अपराधियों के प्रति सख्त रवैया रहा। गिरफ्तारी के बाद सभी 10 आरोपियों को नवीन कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद से पुलिस ने सभी को हथकड़ी और जंजीरों में जकड़कर मुख्य मार्ग पर पैदल निकाला। यह कतारबद्ध जुलूस कारगिल चौक होते हुए कोतबा पुलिस चौकी से पहले खड़ी पुलिस बस तक ले जाया गया। ​भरी सड़क पर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मुख्य मार्ग से आरोपियों को इस तरह ले जाने के कदम के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में गौ-हत्या जैसे जघन्य अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

*​मुखबिर की सटीक सूचना और पुलिस की घेराबंदी*

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव अपने स्टाफ के साथ ग्राम भ्रमण पर निकले थे। सुबह करीब 9 बजे एक जागरूक मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि ग्राम कोतबा बैगाबहार और रोकबहार के कुछ लोगों ने भोर में 3 से 4 बजे के बीच बरगोड़ा नाले के पास एक सुनसान इलाके में रंजीत एक्का के एक बछड़े की हत्या कर दी है। आरोपी अब गोमांस को टुकड़ों में काटकर आपस में बांटने की तैयारी कर रहे हैं। इस संवेदनशील सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों को साथ लिया और सीधे घटनास्थल पर दबिश दी।

*​पुलिस को देखते ही मची भगदड़, मुख्य आरोपी गोमांस के साथ धराया*

​सुनसान इलाके में पुलिस की टीम को अचानक अपने सामने देखकर मांस का बंटवारा कर रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया। कुछ आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की चाक-चौबंद घेराबंदी के आगे उनकी एक न चली।
​मौके पर मुख्य आरोपी रंजीत एक्का को उसकी हीरो मोटरसाइकिल (CG 13 W 8714) पर एक प्लास्टिक की बोरी में 55 किलो गोमांस ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से मवेशी के अवशेष, 2000 रूपए नकद और हत्या में प्रयुक्त हथियार (टांगी व छुरी) भी बरामद किए हैं।

*​कड़ाई से पूछताछ और गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पूर्ण विवरण*

​पुलिस की कड़ी पूछताछ में मुख्य आरोपी रंजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने अन्य 9 साथियों के साथ मिलकर बछड़े के पैर रस्सी से बांधे और कुल्हाड़ी व छुरी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:

01.रंजीत एक्का पिता सूबल एक्का उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कोतबा बैगाबहार चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग
02. राकेश तिकी पिता खः शंकर तिर्की उम्र 24 साल साकिन बैगावहार कोतवा चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग.

03.मेघनाथ तिरकीं पिता खः अर्जुन ति्की उम्र 42 साल साकिन बैगावहार कोतबा चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग.

04. विनय तिग्गा पिता लिखन तिग्गा उम्र 26 साल साकिन बैगाबहार कोतबा चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपूर छ.ग.

05.अमलेश तिग्गा पिता लिखन तिग्गा उम्र 32 साल साकिन बैगाबहार कोतबा चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग.

06.हीरा लाल तिर्की पिता स्व: रतीराम तिर्की उम्र 45 साल साकिन बैगाबहार कोतबा चौर्क कोतबा थाना बागबहार जिला जशपूर छ.ग.

07. मनमोहन तिग्गा पिता स्व: मेघनाथ तिग्गा उम्र 32 साल साकिन रोकबहार चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग.

08.अबाहम कुजुर पिता स्वः बेनेदिक कुजुर उग्र 31 साल साकिन रोकबहार चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपूर छ.ग

09.संजय तिग्गा पिता स्व: लाल साय तिग्गा उम्र 26 साल हाइ स्कुल पारा कातबा चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपूर छ.ग.

10.अनप भगत पिता दशय राम भगत उम्र 21 साल हाई सकल पारा कोतबा चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपूर छ.ग.

*​कड़ी धाराओं में मामला दर्ज*

​पकड़े गए सभी 10 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले में संलिप्त किसी भी अन्य संभावित नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

*​इन जांबाज पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका*

​इलाके में तनाव फैलने से पहले ही त्वरित कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सड़क पर पैदल निकालकर कड़ा संदेश देने में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। इस पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने में थाना प्रभारी आशीष तिवारी के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, अपलेजर खेस, प्रधान आरक्षक अजय खेस, छविकांत पैंकरा, संजय लकड़ा, आरक्षक प्रवीण खलखो, सुशील तिर्की, अमित, रघुराज रजक, जेम्स एडवर्ड और महिला आरक्षक जया पैंकरा का सराहनीय योगदान रहा।

वर्शन:- चौकी प्रभारी कोतबा ब्रजेश यादव

मामले 10 आरोपियों को रंगे हाथों 2 साल के बछड़े की हत्या कर मांस बांटते हुए पकड़ा गया है। जिसके पास से एक मोटरसाइकिल से 15 किलो व अन्य के घरों व अलग अलग स्थानों से जप्ती कर कुल 55 किलो गौ मांस जप्त किया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार 2 नग टांगी छुरी चाकू व नगद 2000/- रुपए जप्त कर सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.