March 11, 2026 10:40 pm
ब्रेकिंग
मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस...
सरगुजा संभाग

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर के छात्रों ने किया भ्रमण

छात्र कृषि विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र, संजय पार्क व रामगढ़ के बारीकियों को जाना

सूरजपुर / प्रेमनगर:- राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छ. ग. रायपुर के पत्रानुसार कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला सूरजपुर के आदेशानुसार पीएमश्री के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत 6 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाना है इस हेतु प्रेमनगर पीएमश्री सेजेस विद्यालय के छात्रों को जिले के अंतर्गत अनेक शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराने जनपद अध्यक्ष प्रेमनगर फुलेश्वर सिरदार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुखमनिया जगते, जनपद उपाध्यक्ष पुनिया राजेश्वर रजवाड़े, बीईओ प्रताप सिंह पैंकरा, आई. अंसारी व सेजेस प्राचार्य आर. बी. सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया गया था।
बता दें कि समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा पीएमश्री विद्यालय के छात्रों में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने जिले के अनेक शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराने आदेशित किया गया है जिसके परिपालन में पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर के 6 वीं से 12 वीं के छात्र/ छात्राओं की टीम सरगुजा संभाग के अंबिकापुर कृषि विज्ञान केंद्र, संजय पार्क, पुरातात्विक स्थल रामगढ़ एवं महेशपुर में शैक्षणिक भ्रमण कर वापस लौटे।

कृषि विज्ञान व अनुसंधान केंद्र, संजय पार्क व रामगढ़ का किया भ्रमण

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर के छात्रों को भ्रमण कराया गया जहां छात्रों ने सबसे पहले अजीरमा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने कृषि से संबंधित अनेक जानकारियां प्राप्त किए, छात्रों ने जाना की उन्नत खेती व पैदावार कैसे किया जाता है तत्पश्चात कृषि अनुसंधान केंद्र व कृषि महाविद्यालय में जाकर छात्र वहां के मधुमक्खी पालन का उद्देश्य शहद उत्पादन की जानकारी ली, उसके बाद मशरूम उत्पादन के प्रक्रियाओं को जाना व देखा। आगे छात्र कृषि महाविद्यालय जाकर वहां से शैक्षिक जानकारी प्राप्त कर अनुसंधान केंद्र में स्थित बगीचा का अवलोकन किया जहाँ अनेक प्रकार के फलों से युक्त पेड़ों के बारे में जानकारी लिए साथ ही संजय पार्क के भ्रमण के बाद छात्र रामगढ़ जाकर सबसे पहले महाकवि कालिदास की रचना स्थली की जानकारी लेकर आगे सीता बेंगरा, जोगीमारा व हाथी पोल गुफा के प्राचीन एतिहासिक महत्व को जाना।

इस शैक्षिक भ्रमण में व्याख्याता सचिन तिवारी, पूर्णिमा सागर, शुभांशु शर्मा, मिथुन चक्रवर्ती, कृष्ण कुमार ध्रुव, शिक्षक में विशाखा, निमेष कुमार सिन्हा, अशोक कुमार साहू, उर्मिला सिंह, रवि दुबे, सहायक शिक्षक जोएल टोप्पो, नौरीन सबा, सहायक ग्रेड 02 सारांश तिवारी व शिवकुमारी शामिल थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button