February 25, 2026 1:45 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
सरगुजा संभाग

ऑपरेशन शंखनाद:- बरगीडांड़ (झारखंड) की ओर क्रूरतापूर्वक पैदल गौ-तस्करी करते 02 तस्करों को रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गौ-तस्करों के कब्जे से 05 नग गौ-वंश को जप्त कर मुक्त कराया गया

⏺️ 01 फरार मुख्य गौ-तस्कर की पहचान हो चुकी है, शीघ्र सलाखों के पीछे भेजा जायेगा,*
*⏺️ वर्ष 2024 एवं 2025 में कुल 74 प्रकरणों में 864 गौ-वंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराकर 110 गौ-तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है,*
*⏺️ गौ तस्करी में प्रयुक्त 43 वाहन कीमती 04 करोड़ रू. को जप्त किया गया है, जिसमें पीकअप वाहन की संख्या 34 है,
*⏺️ गौ-तस्करी में प्रयुक्त 16 वाहन राजसात हो चुके हैं, अन्य वाहन राजसात होने की कतार में,*
*⏺️ आरोपियों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध।*
जशपुर–/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.04.2025 के शाम लगभग 06ः30 बजे थाना लोदाम को मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति पोरतेंगा जंगल के रास्ते से ग्राम साईंटांगरटोली होते हुये बरगीडांड़ (झारखंड) की ओर गौ-वंश को क्रूरतापूर्वक पैदल मारते-पीटते तस्करी करते हुये ले जा रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल थाना लोदाम से निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे मय स्टाॅफ के रवाना हुये, गिरला नाला के पास पहुंचने पर 02 व्यक्तियों को गौ-तस्करी करते हुये पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया पूछताछ में अपना नाम कृष्णा राम एवं सिकन्दर राम बताये, उनके कब्जे से 05 नग गौवंष को जप्त किया गया।
➡️पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गौवंश को झारखंड के एक व्यक्ति को मालिक होना बताये एवं वे उसके लिये हांकने का कार्य कर रहे थे। दोनों आरोपियों का कृत्य छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 22.04.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 01 मुख्य आरोपी फरार है, शीघ्र अभिरक्षा में भेजा जायेगा।
➡️उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे, स.उ.नि. मनोज कुमार भगत, प्र.आर. 458 रिझन राम भगत, आर. 538 सुभाष साय पैंकरा एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।
➡️मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि:- मुखबिर की सूचना पर जशपुर पुलिस ने 05 नग गौ-वंश को झारखंड तस्करी होने से बचाया है, अपने आस-पास गौ-तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देवें।

—-00—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button