February 22, 2026 12:23 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
सरगुजा संभाग

राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायतों में किया गया विशेष ग्राम सभा का आयोजन

83 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का हुआ शुभारंभ

जशपुरनगर 24 अप्रैल 2025 /जिले में आज राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया हैं जिसमे भू-जल संरक्षण हेतु एवं वन नेशन वन इलेक्शन के संबंध में संकल्प लिया गया। इस दिवस पर जशपुर जिले 83 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया।
विदित हो कि पंचायत राज संस्थाओं को 73वें संविधान संशोधन के पश्चात् संवैधानिक दर्जा प्राप्त होने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को पूरे देश में पंचायत राज दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और सहभागी स्थानीय शासन के प्रति हमारी सामूहिक प्रबिद्धता को पुष्ट करने का एक अवसर है, साथ ही देश भर में पंचायत राज संस्थाओं की प्रगति और क्षमता का जश्न मनाता है।
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने उक्त संबंध में सभी जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा की बैठकें आयोजित कर पंचायत राज दिवस मनाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुसार जिले के ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया और अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ कर केन्द्र से होनी वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button