February 22, 2026 5:22 pm
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ...
सरगुजा संभाग

ऑपरेशन आघात: किराने की दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी व महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी पंकज को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आरोपी पंकज के कब्जे से पुलिस ने किया 9 हजार छह सौ रु कीमत का 24लीटर 300 मिली लीटर अंग्रेजी व महुआ शराब जप्त

 

*⏺️ मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटगांव का*

*⏺️आरोपी के विरुद्ध थाना फरसाबहार में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध*

 

जशपुर–/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.05.25 को थाना फरसाबहार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटगांव निवासी पवन कुमार उम्र 43 वर्ष , अपने किराने की दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी हाथ भट्टी का बना महुआ शराब की बिक्री करता है, जिस पर फरसाबहार पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु आरोपी पंकज कुमार के दुकान व घर में रेड की कार्यवाही की गई, रेड के दौरान आरोपी पंकज कुमार के घर के आंगन में बोरी से ढंक कर, छुपाया हुआ ,

एक कार्टून में 18 नग, 600ml वाला झारखंड राज्य की रॉयल व्हिस्की, कुल 10लीटर 800मिली. व 10 नग गॉड फादर बियर की बोतल जिसमें कुल 6 लीटर 500मिली. अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक सफेद रंग की प्लास्टिक की जरकिन में 7 लीटर देशी हाथ भट्टी का महुआ शराब मिला, , शराब रखने व बेचने के संबंध में पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार से वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार के विरुद्ध अवैध रूप से अंग्रेजी शराब व देशी महुआ शराब रखने व बिक्री करने के लिए 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी पंकज को हिरासत में लिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार के कब्जे से कुल 24 लीटर 300 मिली. अवैध अंग्रेजी व महुआ शराब को जप्त कर लिया गया है, जप्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 9 हजार छह सौ रुपए है।

➡️ आरोपी पंकज कुमार के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

­

➡️ मामले की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब की बरामदगी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत, सहायक उप निरीक्षक शांतिएल टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंह, आरक्षक राजकुमार भगत , सैनिक शिव नंदन पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है।

*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत् कार्यवाही की गई है, पुलिस ने मुखबिरी तंत्र को सक्रिय किया है, किसी भी प्रकार के अवैध शराब माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा*।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button