March 6, 2026 9:22 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
सरगुजा संभाग

घबराई नाबालिक बच्ची को देखकर पुलिस ने की पूछताछ,घटना सुन तुरन्त ऐक्शन में आई गश्त में निकली कांसाबेल पुलिस

पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दुष्कर्म के आरोपी को धर दबोचा

*➡️ घबराई नाबालिक बच्ची को देखकर पुलिस ने की पूछताछ,घटना सुन तुरन्त ऐक्शन में आई गश्त में निकली कांसाबेल पुलिस*

 

*➡️पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दुष्कर्म के आरोपी को धर दबोचा*

*➡️ नाबालिक से दुष्कर्म कर घूम रहा था बेपरवाह*

 

*➡ त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

*➡️ मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत*

*➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में बी एन एस की धारा 64(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध*

 

 

जशपुर–/थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.05.25 को थाना कासांबेल की रात्रि गस्त टीम, गस्त पर थी कि रात्रि करीब 2:30 बजे गस्त टीम को एक नाबालिक लड़की घबराई हालत में मिली थी, जिसे महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका ने बताया कि वह एक शादी कार्यक्रम में गई थी, एवं शादी कार्यक्रम से घर वापस लौटते वक्त एक अस्मित लकड़ा, नाम का एक लड़का, उसे घर पहुंचा देता हूँ कहकर, अपनी स्कूटी में बैठाकर सुनसान जगह में ले गया एवं उसके मना करने के बावजूद भी,जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया है , किसी को इस बारे में न बताने की धमकी देकर भाग गया है । पुलिस के द्वारा तत्काल घटना की जानकारी पीड़िता के माता – पिता को दी गई तथा नाबालिक पीड़िता का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया।

 

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशा निर्देश में थाना कांसाबेल में बी एन एस की धारा64(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिक पीड़िता की निशानदेही पर आरोपी की पतासाजी हेतु एक पुलिस की टीम गठित की गई।

➡️पता साजी के दौरान मुखबिर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से,पुलिस की टीम के द्वारा चंद घन्टे के भीतर घटना के आरोपी अस्मित लकडा को हिरासत में ले लिया गया है।

➡️पुलिस की पूछताछ में आरोपी अस्मित लकड़ा, उम्र 22 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

 

➡️मामले की विवेचना एवं त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी में डी.एस. पी. विजय सिंह राजपूत,थाना प्रभारी कासांबेल उप.निरी. सुनील सिंह, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे ,महिला आरक्षक मधु मीणा, सैनिक लोयेस टोप्पो व जोगेन्दर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*➡️मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, इस प्रकार के अपराध में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जावेगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button