March 6, 2026 8:08 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
सरगुजा संभाग

जशपुर की बेटियों ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम मे सलेक्ट होकर बढ़ाया जिले का मान

अंडर 19 के लिए 6 और अंडर 15 के लिए 9 छात्राओं का हुआ चयन

 

*शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास इचकेला की हैं सभी छात्राएं*

 

*कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी छात्राओं को दी शुभकामनाएं*

 

जशपुरनगर, 07 मई 2025/ जशपुर की प्रतिभाशाली बेटियां क्रिकेट की दुनिया में अपना परचम लहराने के लिए तैयार हैं। वे अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर नए किर्तिमान स्थापित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम के लिए शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास इचकेला में रह कर पढ़ाई कर रही छात्राओं में से अंडर 19 के लिए 6 छात्राएं और अंडर 15 के लिए 9 छात्राओं का चयन हुआ है। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज स्वंय इचकेला खेल मैदान जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें मिठाई खिलाकर हौसला अफजाई करते हुए आगे की स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।

कलेक्टर ने कहा की छात्राओं का स्टेट क्रिकेट टीम मे चयन ने जिले का भी मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा की क्रिकेट में खेल प्रतिभाओं को सुविधाओं के साथ ज्यादा अवसर मिले इसके लिए जिले में वूमेन क्रिकेट अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए खेल मैदान का चयन भी कर लिया गया है। इसका काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने इचकेला में बनने वाले वूमेन क्रिकेट अकादमी के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर पुलिस अधिक्षक शशिमोहन सिंह, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, मौजूद थे। शास. प्री. मैट्रिक कन्या छात्रावास इचकेला की हॉस्टल वार्डन श्रीमती पंडरी बाई का इन क्रिकेट प्रतिभाओं को संवारने में प्रमुख योगदान रहा है। उन्होंने बताया की प्रशासन से खेल के लिए पूरा सहयोग मिलता रहा है। खिलाड़ियों के मेंटोर शंकर सोनी और कोच संतोष कुमार ने खिलाड़ियों को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

*छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम के लिए चयनित छात्राएं*

 

*अंडर 19 के लिए*- कु. आकांक्षा रानी, वर्षा बाई, नितिका बाई, झूमूर तिर्की, तुलसीका भगत, और अलका रानी कुजूर। इसी तरह *अंडर 15 के लिए चयनित छात्राएं*-इंजील लकड़ा, जिज्ञासा कुजूर, अमीषा लकड़ा, रितु भगत, पूर्वांशी साहू, साक्षी यादव, गायत्री बाई, अभिलाषी बड़ा और संतोषी बाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button